फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंदोलन के 100 दिन: किसानों ने बंद किए दिल्ली के बॉर्डर-हाईवे, देहात की गलियां बनीं सहारा

Sat, 06 Mar 2021 08:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Mar 2021 08:04 AM IST
विज्ञापन
farmers protest 100 days kisan andolan changed picture of borders of Delhi see photos
किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन से दिल्ली की सीमाओं की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। जिन रास्तों पर कभी वाहन तेज फर्राटा भरते थे अब वहां बैरिकेडिंग के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात है। हाइवे बंद होने से गांव की पगडंडियां अब वैकल्पिक रास्ता बन गई हैं। आंदोलन का असर आर्थिक रूप से भी लोगों पर पड़ा है। इस कड़ी में जहां कुछ लोगों ने बॉर्डर के इलाकों को छोड़ दिया  है तो कुछ लोगों ने इसे अवसर के तौर पर भुनाया। दिल्ली के गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर कि मौजूदा स्थिति पर पेश है रिपोर्ट।
farmers protest 100 days kisan andolan changed picture of borders of Delhi see photos
किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर बॉर्डर
गाजीपुर बॉर्डर उत्तर प्रदेश और दिल्ली का बॉर्डर है। यहां एनएच-9( दिल्ली मेरठ हाइवे) से रोजाना लाखों लोग दिल्ली आना-जाना करते हैं। आंदोलन की शुरुआत में गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद था, लेकिन 26 जनवरी की घटना के बाद से बॉर्डर पूरी तरह सील हो गया है। हाइवे की सभी 14 लेन बंद हैं और आधे से ज्यादा रास्ते पर किसान जमे हैं। 
 
farmers protest 100 days kisan andolan changed picture of borders of Delhi see photos
गाजीपुर बॉर्डर का हाल - फोटो : अमर उजाला
रास्ते बंद होने से लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस बॉर्डर को पार करने में पहले पांच मिनट का समय लगता था। अब अन्य रास्तों से जाने के कारण आधे घंटे से अधिक का समय लग रहा है। आंदोलन का एक दूसरा पहलू ये भी है कि बॉर्डर के आसपास रहने वाले गरीब लोगों को किसानों के लंगरों में तीनों समय का खाना मिल रहा है। बॉर्डर अब एक कस्बे का रूप ले चुका है। फिलहाल किसानों के लिए यह स्थान उनका घर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
farmers protest 100 days kisan andolan changed picture of borders of Delhi see photos
कंटीले तारों से बंद किया गया सिंघु बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला
सिंघु बॉर्डर
सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन का व्यापक असर पड़ा है। इस असर की वजह से यहां की तस्वीर भी पूरी तरह से बदल गई है। आंदोलन से पहले दिल्ली की सीमा को पार करने व प्रवेश के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से ही आवाजाही होती थी, लेकिन आंदोलन शुरू होने से यहां का रास्ता ही बदल गया है। द्वारका और नजफगढ़ के रास्ते वाहन हरियाणा में प्रवेश कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
farmers protest 100 days kisan andolan changed picture of borders of Delhi see photos
जंगल के रास्ते जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
जो गाड़ियां पहले हाइवे पर फर्राटा भरते हुए जाती थी। अब यह स्थिति नहीं रही है। आंदोलन की वजह से मुख्य मार्ग बंद होने के कारण अब गांव देहात की गलियां आवाजाही का प्रमुख जरिया है। आंदोलन के तीन माह के बाद अब पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए धरना स्थल से करीब तीन किलोमीटर पहले ही रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed