फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three people harassed a teenage girl in forest near Delhi Kalkaji Temple

दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास हुई हैवानियत, दर्शन करने आई थी पीड़िता

Tue, 22 Sep 2026 12:24 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 12:24 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के कालकाजी थाना इलाके में कालकाजी मंदिर के पास सोमवार रात एक 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन
Three people harassed a teenage girl in forest near Delhi Kalkaji Temple
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना हुई। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों मंदिर से बाहर निकले और टहलते हुए पीछे जंगल वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन लोग वहां पहुंचे। तीनों ने पहले किशोरी और उसके मित्र को धमकाया। इसके बाद उनमें से एक व्यक्ति ने नाबालिग किशोर को पकड़ लिया। फिर तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। दर्शन के बाद वे दोनों मंदिर के पीछे जंगल वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पहले दोनों को धमकाया और फिर किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद तीनों ने किशोरी से बारी-बारी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित रूप से मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर हैं। उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पार्क और उसके आसपास के तमाम रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस उन लोगों की भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है जो घटना के समय या उसके आसपास पार्क में मौजूद थे। वहीं पुलिस ने कहा कि पीड़िता के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचने के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन कर छापेमारी की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed