फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: धमकी... घेराबंदी...फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी, तस्वीरों में देखें तीन घंटे तक चली पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़

Fri, 13 Aug 2021 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 13 Aug 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
encounter in delhi Encounter between police and miscreants lasted for three hours see photos
दिल्ली में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बुधवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। रोहिणी जिले के बेगमपुर पुलिस ने खजूरी थाने को सूचना दी थी कि एक मकान में बदमाश भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक के साथ छिपे हुए हैं। बेगमपुर और खजूरी थाने की संयुक्त टीम ने दोनों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से चली गोलियों में आरोपी दोनों बदमाश ढेर हो गए, जबकि खजूरी थाने के दो सिपाही गोली लगने से जख्मी हो गए। ढेर हुए बदमाशों की शिनाख्त पूजा कॉलोनी, लोनी-गाजियाबाद निवासी आमिर खान और वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया निवासी राजमन के रूप में हुई है। उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि बुधवार रात को बेगमपुर थाने की टीम ने सूचना दी कि खजूरी की श्रीराम कॉलोनी में मकान नंबर-सी-216, गली नंबर-9 में दो बदमाश भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक के साथ छिपे हैं। सूचना मिलते ही फौरन एक टीम का गठन किया गया। देर रात करीब 11.30 बजे संयुक्त टीम  ने मकान को घेर लिया। 

 
encounter in delhi Encounter between police and miscreants lasted for three hours see photos
encounter in delhi, khajuri khas - फोटो : अमर उजाला
तीन मंजिला बिल्डिंग के अलग-अलग कमरों में करीब 15 परिवार रह रहे थे। धीरे-धीरे पुलिस ने पहले सभी को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों से सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन दोनों बदमाशों ने अपने पास भारी मात्रा में हथियार होने की बात करते हुए खुद को गोली मार लेने व बिल्डिंग समेत नजदीकी इलाके को बम से उड़ाने की धमकी दी। 
encounter in delhi Encounter between police and miscreants lasted for three hours see photos
encounter in delhi, khajuri khas - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने कहा कि 'तुम यहां से चले जाओ, हमारे पास काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद है, हम खुद को भी खत्म कर लेंगे और पूरी बिल्डिंग को उड़ा देंगे, अगर तुम यहां से नहीं गए तो हम खुद को गोली मार लेंगे और साथ ही सबको मार देंगे'। जी हां, पुलिस ने जब बदमाशों की घेराबंदी की तो दोनों पूरी बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी देने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
encounter in delhi Encounter between police and miscreants lasted for three hours see photos
encounter in delhi, khajuri khas - फोटो : अमर उजाला
एक पल को तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान ही दूसरी मंजिल की एक खिड़की से बदमाशों के कमरे में झांककर देखा तो उनके पास पिस्टल दिखी। पुलिस को देखते ही दोनों ने गोली चला दी। टीम ने विस्फोटक की आशंका को देखते हुए पहले ही बिल्डिंग को खाली करवाया। करीब तीन घंटे चले ऑपरेशन के दौरान बदमाश रुक-रुककर फायरिंग करते रहे। आखिर में करीब 2.30 बजे पुलिस ने दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। 
 
विज्ञापन
encounter in delhi Encounter between police and miscreants lasted for three hours see photos
encounter in delhi, khajuri khas - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के कमरे से पुलिस को 6/7 बैग बरामद हुए हैं। इन बैग में क्या है, कहीं कोई विस्फोट तो नहीं पुलिस फिलहाल इसका खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस के मुताबिक, टीम को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि बदमाशों के पास कितने हथियार और गोला-बारूद है। ऐसी खबर मिली थी कि दोनों बदमाश स्वतंत्रता दिवस पर कुछ गड़बड़ कर सकते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed