फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल पर कोहरे ने किया दिल्लीवालों का स्वागत, विजिबिलिटी हुई कम, लुढ़का पारा 

Fri, 01 Jan 2021 09:46 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 01 Jan 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
delhi weather on new year, low visibility due to fog, mercury falls, imd, minimum temperature
नए साल पर लुढ़का दिल्ली का पारा - फोटो : ANI
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी के साथ डीएनडी फ्लाईवे पर नए साल की सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई। 
delhi weather on new year, low visibility due to fog, mercury falls, imd, minimum temperature
नए साल पर घने कोहरे ने दी दस्तक - फोटो : ANI
राजधानी दिल्ली में नए साल की सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 
delhi weather on new year, low visibility due to fog, mercury falls, imd, minimum temperature
घने कोहरे से परेशान हुए लोग - फोटो : ANI

एक व्यक्ति ने बताया कि मैं कल्याणपुरी से आ रहा हूं और मुझे कालकाजी डिपो जाना है। आज इतना कोहरा है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा है गाड़ी भी धीरे-धीरे चलानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather on new year, low visibility due to fog, mercury falls, imd, minimum temperature
मौसम विशेषज्ञ कुलदीप श्रीवास्तव, दिल्ली - फोटो : ANI

क्षेत्रीय प्रमुख आईएमडी, कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान  1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बहुत घना कोहरा होने की वजह से सुबह 6 बजे पालम और सफदरजंग दृश्यता शून्य दर्ज की गई थी। जो की अब भी 200 मीटर से कम दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
delhi weather on new year, low visibility due to fog, mercury falls, imd, minimum temperature
दिल्ली में तापमान - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले, साल के आखिरी दिन बर्फीली हवाओं व कड़ाके की ठंड ने हाड कंपा दिए। साल का आखिरी दिन सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा था। जब न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3.3 डिग्री पहुंच गया था। लोदी रोड पर तो न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं 15 साल में दूसरी बार दिसंबर सबसे अधिक ठंडा रहा था। जब औसत न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज हुआ था। इससे पहले वर्ष 2018 में 6.7, 2005 में दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed