फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में दरिंदगी: उस्तरे से महिला के प्राइवेट पार्ट्स काटना चाहते थे आरोपी, हैवानियत सुन दहल जाएगा दिल

Sun, 30 Jan 2022 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Jan 2022 09:38 AM IST
विज्ञापन
Delhi vivek vihar sexual assault case An attempt was made to cut off the private part of the victim woman with the razor
delhi vivek vihar - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन विवेक विहार इलाके में एक महिला के साथ हैवानियत के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, दरिंदगी की नई कहानियां सामने आ रही हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बाल काटने के बाद उस्तरे से निजी अंग काटने का प्रयास किया। नाबालिगों व दूसरे लड़के ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसमें आरोपी महिलाओं भी पीछे नहीं रही। वह दर्द से छटपटाने लगी। इसके बाद आरोपियों ने डंडे, पाइप व बेल्ट बरसाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। महिलाएं चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थीं कि वह उसके औरत होने की पहचान मिटा देंगी। पहले कमरे में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की गई और बाद में मुंह पर कालिख पोत कर गलियों में घुमाया। करीब डेढ़ घंटे तक यह सब चला, लेकिन हाई अलर्ट के दौरान चुस्त पुलिस को समय पर इसकी खबर न मिली।



 
Delhi vivek vihar sexual assault case An attempt was made to cut off the private part of the victim woman with the razor
महिला का उस्तरे से बाल छीलते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर फिलहाल आईपीसी की धारा (365, 376डी, 354, 354बी, 109, 323,342,355,506,509,120बी और 34) में मामला दर्ज किया गया है।
Delhi vivek vihar sexual assault case An attempt was made to cut off the private part of the victim woman with the razor
सहमी बैठी पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
इसमें अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़, शारीरिक छेड़छाड़, अपराध के लिए उकसाने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी, अभद्र भाषा का प्रयोग, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य धाराएं शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi vivek vihar sexual assault case An attempt was made to cut off the private part of the victim woman with the razor
पीड़िता के बाल काटे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे जांच के बाद और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। वहीं, मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए नाबालिग लड़कों में एक के बालिग होने की संभावना है। 

 
विज्ञापन
Delhi vivek vihar sexual assault case An attempt was made to cut off the private part of the victim woman with the razor
महिला का मुंह काला कर, सिर मुंडा कर गली में घुमाते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद वह बालिग साबित हो जाता है तो उसको गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की लगातार पहचान कर रही है। इस मामले में गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed