फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवानियत की हदें पार: सामने आए रूह कंपाने वाले कई और वीडियो, रहम की भीख मांगती रही पीड़िता, डेढ़ घंटे तक दीं दर्दनाक यातनाएं

Sun, 30 Jan 2022 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Jan 2022 09:20 AM IST
विज्ञापन
Delhi vivek vihar sexual assault case some more viral videos woman begging for mercy
Delhi vivek vihar - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में जांच के दौरान रोजाना ही नए वीडियो सामने आ रहे हैं। शनिवार को हैवानियत के कुछ और वीडियो सामने आए, जिसमें करीब 70 से 80 महिलाओं के बीच पीड़िता को मुंह पर कालिख पोतकर गली-गली घुमाया जा रहा है। एक वीडियो में एक युवक आरोपी महिलाओं को समझाकर पीड़िता को महिला के चंगुल से छुड़ाने का भी प्रयास कर रहा है। लेकिन आरोपी महिलाएं उसे एक कमरे में लेकर घुसती हुई दिखती हैं। इस दौरान पीड़िता हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रही है। वहां मौजूद किसी भी महिलाओं का दिल नहीं पसीज रहा। उल्टा वह उसे दुल्हन बनाकर मुंह दिखाई करने की बात कर रही हैं। एक महिला ने तो नोट निकालकर उसके सिर पर घुमाया। इस दौरान घर में मौजूद महिलाएं ताली बजाती और हूटिंग करती हुई दिख रही हैं। एक वीडियो में दिखता है कि आरोपी पीड़िता को बाल पकड़कर कड़कड़डूमा गांव के मकान से जबरन खींचकर लाते हैं। 


Delhi vivek vihar sexual assault case some more viral videos woman begging for mercy
महिला का मुंह काला कर, सिर मुंडा कर गली में घुमाते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जबरन उसको ऑटो में बैठाकर घर ले जाने की बात कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं उसके मुंह पर थप्पड़ ही थप्पड़ मार रही हैं। 
 
Delhi vivek vihar sexual assault case some more viral videos woman begging for mercy
Delhi vivek vihar - फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो में कुछ नाबालिग दिख रहे लड़के भी शामिल हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया था कि उसे कस्तूरबा नगर ले जाकर करीब डेढ़ घंटे के आसपास यातनाएं दी गई। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi vivek vihar sexual assault case some more viral videos woman begging for mercy
सहमी बैठी पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल जिन मोबाइल से वीडियो बनाए गए हैं, पुलिस उनको बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों को ऐसा न करने के लिए कहा है। 

 
विज्ञापन
Delhi vivek vihar sexual assault case some more viral videos woman begging for mercy
कस्तूरबा नगर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का कहना है कि यदि सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल करते हुए कोई मिला तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed