दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित पांच मंजिला इमारत में 12 जून की रात लगी भीषण आग कोई हादसा नहीं, बल्कि बदले की भावना से रची गई आपराधिक साजिश थी। गोविंदपुरी थाना पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पैसों के विवाद के चलते एक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर इमारत में खड़ी स्कूटी में आग लगाने की साजिश रची थी। इस आग में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
2 of 14
तुगलकाबाद में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मामले में नवजीवन कैंप निवासी सरिता (27), उसके बॉयफ्रेंड निरंजन (33) और निरंजन के भाई राजकुमार (27) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, वारदात में शामिल नाबालिग लड़की (17) को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आग लगने की घटना में तीसरी मंजिल पर रहने वाले पंकज पांडेय (28), उसकी बहन सोनिया उर्फ सोनी (20) और उनकी नानी सुशीला देवी (75) की मौत हो गई थी। पंकज की मां गुड्डी देवी और बहन मोनी घायल हुई थीं। इसके अलावा पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक की पत्नी मुमताज और उनकी दो सालियां भी झुलस गई थीं।
3 of 14
तुगलकाबाद में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
मामले का खुलासा एक सीसीटीवी फुटेज से हुआ। जांच के दौरान पड़ोसी भवन में स्थित एक कार्यालय के कैमरे की रिकॉर्डिंग में एक युवती आग लगने से पहले इमारत में प्रवेश करती और घटना के तुरंत बाद बाहर निकलती दिखाई दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर शनिवार रात उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।
4 of 14
तुगलकाबाद में तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया कि सरिता का पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दीपक, निरंजन का चचेरा भाई है। आरोप है कि विवाद के चलते सरिता दीपक से बदला लेना चाहती थी। इसके लिए उसने निरंजन और राजकुमार के साथ मिलकर दीपक की स्कूटी में आग लगाने की साजिश रची।
5 of 14
तुगलकाबाद अग्निकांड में नया मोड़
- फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने के लिए नाबालिग लड़की को चुना
पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के लिए 17 वर्षीय लड़की को भेजा गया था। उसे पेट्रोल और माचिस सरिता ने उपलब्ध कराई थी। स्कूटी में लगाई गई आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और एक मामूली रंजिश ने तीन लोगों की जान ले ली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।