फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी की हवा 'जहरीली': तापमान में आई गिरावट, सांसों का संकट बरकरार, जानें आज का AQI

Fri, 02 Dec 2022 09:17 AM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 09:17 AM IST
सार

दिल्ली- एनसीआर में वायु प्रदूषण और ठंड के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather and Pollution Capital air poisonous drop in temperature
दिल्ली की हवा में छाई धुंध - फोटो : ANI

दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का लेवल एक बार फिर खराब से बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। आज यानी शुक्रवार की सुबह पूरा दिल्ली-एनसीआर धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। कई इलाकों में धुंध की परत इतनी मोटी थी कि विजिबिलिटी शून्य के आसपास आ गई थी। दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा था सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 342 (बहुत खराब) श्रेणी में है।



Delhi-NCR Weather and Pollution Capital air poisonous drop in temperature
पराली जलाता किसान (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की मुख्य वजह हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पराली का धुआं हवा के साथ बहकर दिल्ली की वातावरण को दूषित कर रहा है। हालांकि सरकार इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही है। लेकिन अभी अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए हैं।

Delhi-NCR Weather and Pollution Capital air poisonous drop in temperature
धुंध से घिरा आसमान - फोटो : ANI
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस बीच दिल्ली में अब सर्दी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी और तापमान में कमी आएगी। इस दौरान कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 दिसंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही रहेगा। नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम कमोबेश दिल्ली जैसा ही रहेगा। दूसरी तरफ वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तापमान लुढ़कने से प्रदूषकों को जमने में मदद मिलेगी ऐसे में हवा की गुणवत्ता और खराब होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi-NCR Weather and Pollution Capital air poisonous drop in temperature
जहरीली बनी है दिल्ली की हवा - फोटो : ANI
दिल्ली में सर्दी की शुरुआत और बिगड़ती हवा की गुणवत्ता ने सुबह राष्ट्रीय राजधानी को धुंध की परत में ढक दिया। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 342 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। कश्मीर में शीतलहर के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ाएंगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
Delhi-NCR Weather and Pollution Capital air poisonous drop in temperature
जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल - फोटो : ANI

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का अनुमान है। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed