{"_id":"625b7d66eb068a014c2a2a7d","slug":"delhi-jahangirpuri-violence-local-residents-said-sensitive-area-bangladeshis-also-live","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Jahangirpuri Violence: इलाके में रहती है बांग्लादेशियों की बड़ी आबादी, पहले से थी साजिश की भनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Jahangirpuri Violence: इलाके में रहती है बांग्लादेशियों की बड़ी आबादी, पहले से थी साजिश की भनक
Sun, 17 Apr 2022 10:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
jahangirpuri violence
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनवमी पर कई राज्यों में हुए बवाल की आग शनिवार को दिल्ली भी पहुंच गई। हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में निकाली जा रही शोभा यात्रा पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इसके बाद हालात बिगड़ गए। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आकर पथराव करने लगे। छतों पर से शोभा यात्रा निकाल रहे लोगों पर पथराव किया गया। उपद्रवियों ने सड़क पर खड़े वाहनों के अलावा पुलिस के कुछ वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। सूचना मिलते ही आसपास के जिलों से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया।
जहांगीरपुरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इलाका पहले से ही संवदेनशील है। उत्तर पश्चिमी संसदीय क्षेत्र और बादली विधान सभा का जहांगीरपुरी इलाका डीडीए ने विकसित किया है। इलाके को ब्लॉक के हिसाब से बांटा गया है। इसका विस्तार जहांगीरपुरी ए ब्लॉक से जे ब्लॉक तक है।
जहांगीरपुरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
येलो लाइन के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से जगजीवनराम हॉस्पिटल की तरफ जाने वाली सड़क यहां पहुंचने का मुख्य मार्ग है। बीच-बीच में ब्लॉक को जोड़ने वाली उप-सड़कें हैं। यह एक से जे ब्लॉक को अलग-अलग हिस्सों बांटती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सी-ब्लॉक और एच-टू झुग्गी में बांग्लादेशी आबादी सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
बी के साथ सी ब्लॉक में भी मुस्लिम आबादी है। वहीं, जी व एच ब्लॉक में हिंदू आबादी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बलवा सी ब्लॉक के मंगल बाजार से कुशल सिनेमा के बीच हुआ। यहां की मुस्लिम आबादी ज्यादा है।
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि शाम करीब छह बजे शोभा यात्रा सी-ब्लॉक के कुशल सिनेमा से मंगल बाजार को जोड़ने वाली सड़क से गुजर रही थी। इस बीच पथराव होने लगा। इसके बाद हालात बिगड़ गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी और हथियार भी लहराए गए।