Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Delhi IRS Officer Daughter Murder Case Kailash Hills case was cracked through experience and expertise
{"_id":"69ec670a4becf98bb30561d9","slug":"delhi-irs-officer-daughter-murder-case-kailash-hills-case-was-cracked-through-experience-and-expertise-2026-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRS की बेटी का कत्ल: फ्री का वाई-फाई, चोरी के फोन में व्हाट्सएप, राहुल को पकड़ने में काम आई ये ट्रिक और अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IRS की बेटी का कत्ल: फ्री का वाई-फाई, चोरी के फोन में व्हाट्सएप, राहुल को पकड़ने में काम आई ये ट्रिक और अनुभव
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कैलाश हिल्स में हुए सनसनीखेज मामले की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और सर्विलांस के सहारे जब जांच आगे नहीं बढ़ पाई, तब अनुभवी अधिकारियों की सूझबूझ और जमीनी पड़ताल काम आई। कई टीमों की लगातार मेहनत और बारीक विश्लेषण के बाद पुलिस आरोपी राहुल मीणा तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सका।
दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल को जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर की टीम ने पकड़ा है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र सिंह डागर के जेहन में सबसे पहले सवाल आया कि आरोपी कहां जा सकता है।
2 of 10
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद गांव भागने के सवाल को डागर ने पहले ही खारिज कर दिया। इसकी वजह दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म करके भागना है। गुरुग्राम में उसका चाचा रहता है। वहां जाने की संभावना के बीच पहले एक टीम गांव भेजकर पता लगाया कि चाचा से उसके रिश्ते कैसे हैं।
3 of 10
आरोपी राहुल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
फिर अपराधी के नजरिये से सोचा गया कि अपराध के बाद वह किसी बड़े होटल में नहीं रुकेगा। ऐसे में उसके गेस्ट हाउस या कम टेरिफ वाले होटल में रुकने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
आरोपी राहुल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
इस ट्रिक पर डागर की टीम ने काम किया और पालम के आसपास छोटे होटलों आदि में आरोपी राहुल मीणा की तलाश शुरू की। पुलिसकर्मियों की किस्मत अच्छी थी और चार होटल में तलाशी के बाद आरोपी पांचवें होटल में मिल गया।
विज्ञापन
5 of 10
आरोपी राहुल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
गांव से उठाया फोन बंद कर लिया था
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी गांव से अपने पड़ोसी का फोन उठा लाया था और अपना फोन गांव में छोड़ दिया था। उसने मोबाइल से सिम निकाल दिया था। मोबाइल फोन में व्हाट्सएप था। वह फ्री वाले वाई-फाई का इस्तेमाल करता था। कैलाश हिल्स में वारदात के समय उसने गांव से लाए गए फोन को बंद कर लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।