निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने दस साल की बच्ची की जान बचाई। बच्ची खेलने के दौरान मेट्रो स्टेशन गेट नंबर एक की सीढ़ी से सटी दीवार पर चढ़ गई और लोहे की ग्रिल में जाकर फंसकर रोने लगी।
जिस जगह पर बच्ची फंस गई थी वह जमीन से करीब 20 फीट ऊंचा था। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात सीआईएसएफ के जवान ने बच्ची को देखकर इस बात की जानकारी क्विक रिएक्शन टीम के जवानों को दी। वहां पहुंचकर एक जवान उस जगह पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित बचा लिया।
2 of 5
ग्रिल पर फंसी बच्ची को सीआईएसएफ जवान ने बचाया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
रविवार शाम करीब छह बजे निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर खेलते समय एक स्थानीय दस वर्षीय बच्ची गेट नंबर-1 की सीढ़ी से सटी दीवार पर चढ़ गई। वह दीवार से सटी लोहे की ग्रिल को पकड़कर करीब लगभग 20 फीट ऊंचे जगह पर पहुंच गई। वहां से नीचे देखने पर वह डर गई और जोर जोर से रोने लगी।
3 of 5
ग्रिल पर फंसी बच्ची को सीआईएसएफ जवान ने बचाया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बच्ची को रोते देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। लेकिन कोई भी बच्ची को वहां से उतारने की कोशिश नहीं कर पाया।
4 of 5
ग्रिल पर फंसी बच्ची को सीआईएसएफ जवान ने बचाया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इसी बीच सीसीटीवी कंट्रोल रूम में मौजूद सीआईएसएफ के जवान ने बच्ची को देखा और स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ क्विक रिएक्शन टीम के जवानों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सीआईएसएफ के सिपाही एन के नायक ने सूझबूझ से काम लिया और ग्रिल को पकड़कर बच्ची के पास पहुंचा और उसे सुरक्षित निकाल लिया।
5 of 5
ग्रिल पर फंसी बच्ची को सीआईएसएफ जवान ने बचाया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
जवानों ने बच्ची को उसकी मां के हवाले कर दिया। बच्ची की मां ने अपनी बेटी की जान बचाने के लिए सीआईएसएफ के जवान की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि बच्ची आस पास की रहने वाली है और घटना के समय स्टेशन पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। अधिकारी ने कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक कीमती जान बचाने की बाद कही।