फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, कोरोना योद्धाओं को किया सलाम 

Fri, 01 Jan 2021 09:58 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 01 Jan 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal extends New Year wishes, manish sisodia, anil baijal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : @ArvindKejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नए साल पर सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कहा कि गुजरा साल न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। मैं डॉक्टरों, नर्सों, पुलिसकर्मियों समेत हमारे सभी कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं। आप सभी ने कठिन परिस्थितियों में जनता की सेवा की।


 

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal extends New Year wishes, manish sisodia, anil baijal
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल - फोटो : ANI

दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए साल की बधाई दी। उन्होंने लिखा नव वर्ष के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं । ईश्वर से प्रार्थना है कि नव वर्ष 2021 आप सभी के जीवन में सुख,शांति, स्वास्थ्य,समृद्धि एवं खुशियां लाए। सभी से आग्रह है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर मास्क जरूर लगाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग तथा संबंधित नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रह कर नया साल मनाएं।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal extends New Year wishes, manish sisodia, anil baijal
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा नववर्ष की शुभकामनाएं। साल 2021 में सभी के अच्छे स्वास्थ और बेहतर समय के लिए प्रार्थना करें। साल 2020 किसी भी अन्य वर्षों से ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा, जिसे हम अलविदा कहते हुए खुश हैं। लेकिन इसने हम सभी को और करीब किया, क्योंकि हमने शक्ति और आशा के लिए एक दूसरे पर भरोसा किया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal extends New Year wishes, manish sisodia, anil baijal
गौतम गंभीर - फोटो : पीटीआई

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा, नए साल और इस दशक में सभी खुशी और समृद्धि के युग में प्रवेश करें। कोरोना वैक्सीन की तैयारियों के साथ, मैं दोहराता हूं कि हमें कोरोना के खिलाफ अपने संकल्प में कोई ढिलाई नहीं करनी है। 
 

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal extends New Year wishes, manish sisodia, anil baijal
सांसद मनोज तिवारी - फोटो : ANI

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया कि आप सभी को मेरे और मेरे परिवार की तरफ से हमारे सभी दोस्तों, रिश्तेदारों, शुभेच्छुओं, फैंस सहित अपनी लोकसभा वासियों,दिल्ली व देश वासियों को नव वर्ष 2021 की हृदय से बधाइयां।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed