फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में सांसों का संकट बरकरार, राजधानी के आसमान में छाई धुंध, जानें AQI

Thu, 01 Dec 2022 08:41 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 01 Dec 2022 08:41 AM IST
सार

दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का लेवल एक बार फिर खराब से बेहद खराब और अब गंभीर श्रेणी में प्रवेश करने को है। आज यानी गुरुवार की सुबह पूरा दिल्ली-एनसीआर धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। कई इलाकों में धुंध की परत इतनी मोटी थी कि विजिबिलिटी शून्य के आसपास आ गई थी।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution Breathing crisis continues in the air of Delhi
दिल्ली के आसमान में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का लेवल एक बार फिर खराब से बेहद खराब और अब गंभीर श्रेणी में प्रवेश करने को है। आज यानी गुरुवार की सुबह पूरा दिल्ली-एनसीआर धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। कई इलाकों में धुंध की परत इतनी मोटी थी कि विजिबिलिटी शून्य के आसपास आ गई थी। दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा था सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 335 (बहुत खराब) श्रेणी में है। 

Delhi Air Pollution Breathing crisis continues in the air of Delhi
दिल्ली में हवा की सेहत खराब - फोटो : ANI

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की मुख्य वजह हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पराली का धुआं हवा के साथ बहकर दिल्ली की वातावरण को दूषित कर रहा है। हालांकि सरकार इस दिशा में लंबे समय से काम कर रही है। लेकिन अभी अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए हैं। 

Delhi Air Pollution Breathing crisis continues in the air of Delhi
धुंध से घिरा आसमान - फोटो : ANI

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है, जबकि आने वाले दिनों में ये समस्या और बढ़ सकती है। वहीं, हवा में घुले जहर की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में तेज जलन महसूस हो रही है। इसके साथ ही सीने में जकड़न की वजह से हॉस्पिटलाइजेशन के केस बढ़े हैं। डॉक्टरों ने भी ऐसे मौसम में लोगों से खास अहतियात बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Air Pollution Breathing crisis continues in the air of Delhi
राजधानी के आसमान में छाई धुंध - फोटो : ANI

दिल्ली में सर्दी की शुरुआत और बिगड़ती हवा की गुणवत्ता ने सुबह राष्ट्रीय राजधानी को धुंध की परत में ढक दिया। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 ('बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। कश्मीर में शीतलहर के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ाएंगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution Breathing crisis continues in the air of Delhi
दिल्ली में अगले कुछ दिनों में जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है - फोटो : एएनआई

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का अनुमान है। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed