फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: पहली मंजिल से बच्ची को फेंकने का मामला, छात्रा के चेहरे की हड्डी टूटी, पिता बोले- मिले कड़ी सजा

Sun, 18 Dec 2022 11:25 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 Dec 2022 11:25 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में निगम स्कूल की शिक्षिका की पिटाई से घायल 11 साल की छात्रा के चेहरे की हड्डी टूट गई है।

विज्ञापन
Case of throwing the girl child from the first floor the bone of the girl face was broken IN Delhi
शिक्षिका की पिटाई से घायल 11 साल की छात्रा के चेहरे की हड्डी टूटी - फोटो : सोशल मीडिया

देश की राजधानी दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में निगम स्कूल की शिक्षिका की पिटाई से घायल 11 साल की छात्रा के चेहरे की हड्डी टूट गई है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि हड्डी टूटने के कारण बच्ची खाने या बोलने में असमर्थ है। फिलहाल, बच्ची सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। 

Case of throwing the girl child from the first floor the bone of the girl face was broken IN Delhi
mcd school teacher throws girl - फोटो : अमर उजाला

पिता का कहना है कि बेटी के पैर और सिर के एक हिस्से में चोटें लगी हैं। डॉक्टरों ने पहले शनिवार को डिस्चार्ज करने की बात कही थी, लेकिन अब कुछ दिनों तक निगरानी में रखने की बात कही है। दिहाड़ी मजदूर पिता ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल से जब सूचना मिली तो वह काम पर थे। स्कूल पहुंचे तो बेटी को हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना मिली। जब बेटी ने उन्हें देखा तो रोने लगी और मां बेहोश हो गई। आरोपी शिक्षिका को कड़ी सजा दी जाए। 

Case of throwing the girl child from the first floor the bone of the girl face was broken IN Delhi
mcd school teacher throws girl - फोटो : अमर उजाला

स्कूल की बालकनी से बच्ची को नीचे फेंकने वाली शिक्षिका को लेकर कई बातों का खुलासा हुआ है। पता चला है कि बच्ची को फेंकने के बाद उसने स्कूल प्रभारी  को भी घायल किया था। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों ने बताया कि शिक्षिका बच्चों के बैग और जूते में कैमरे की तलाश कर रही थी। वह कह रही थी कि उनलोगों ने अपने बैग और जूते में कैमरा छिपा रखा है। वह बच्चों को कैमरा दिखाने के लिए कह रही थी। वह सारे बच्चों के बैग खोलकर और जूते उतरवाकर कैमरा ढूंढ रही थी। परिजनों ने बताया कि जिस बच्ची को शिक्षिका ने पहली मंजिल से फेंका, उस बच्ची ने शिक्षिका को बैग खोलकर नहीं दिखा रही थी। जिससे वह गुस्से में आ गई और उसपर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Case of throwing the girl child from the first floor the bone of the girl face was broken IN Delhi
mcd school teacher throws girl - फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रभारी को भी घायल किया

छात्रा को फेंके जाने की जानकारी मिलते ही स्कूल इंचार्ज वर्षा कक्षा के पास पहुंची। कक्षा का दरवाजा बंद था। वर्षा ने उसे खुलवाया तो गीता ने उनपर भी हमला कर दिया और उन्हें मारना शुरू कर दिया। मारपीट में वर्षा के सिर, गर्दन और पेट में चोटें आई हैं। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया, जहां गर्भवती होने के कारण उनका अल्ट्रासाउंड भी किया गया। कक्षा में चारों तरफ बोतलें और किताब कॉपी बिखरा पड़ा था।

विज्ञापन
Case of throwing the girl child from the first floor the bone of the girl face was broken IN Delhi
श्वेता चौहान, DCP, मध्य दिल्ली - फोटो : एएनआई
परिवार ने कहा डिप्रेशन में शिक्षिका

हिरासत में लिए जाने के बाद शिक्षिका काफी उत्तेजित थी और थाने में वह नारेबाजी कर रही थी। पुलिस ने शिक्षिका के परिवार वालों से संपर्क किया। जिसमें परिवार वालों ने बताया कि शिक्षिका डिप्रेशन में है। गीता मूलत: हरियाणा की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले झज्जर निवासी रूपेश से प्रेम विवाह हुआ था। अपनी मर्जी से शादी करने की वजह से परिवार वालों ने उससे नाता तोड़ लिया था। इस बीच उसका पति और ससुराल वालों से मनमुटाव हो गया। उसके बाद से वह कमला नगर स्थित पीजी में रह रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed