{"_id":"610cb9215ebf132b8e2f8e9d","slug":"case-of-murder-of-girl-child-in-delhi-cantt-big-revealing-in-post-mortem-report-girl-had-died-several-hours-before-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, डॉक्टरों ने खड़े किए हाथ, सच जानकर पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, डॉक्टरों ने खड़े किए हाथ, सच जानकर पुलिस हैरान
Fri, 06 Aug 2021 10:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म व जलाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली कैंट के पुराना नांगल गांव में बच्ची से दुष्कर्म व जलाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अंतिम संस्कार से कई घंटे पहले ही बच्ची की मौत हो गई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे नहीं बढ़ सकती। वहीं, बच्ची की मौत की कैसे हुई और उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं ये बताने को लेकर डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने पुजारी राधेश्याम के कमरे की गहनता से जांच की है। सीबीआई की टीम ने भी सीएफएसएल की टीम का सहारा लिया है।
अंतिम संस्कार के लिए बंद किया गया श्मशान घाट
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची की मां ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान
बच्ची की मां ने कोर्ट में 164 सीआरपीसी की तहत वही बयान दिए जो उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाते समय दिए थे। दूसरी तरफ गुरुवार को भी परिजनों ने बच्ची के शव को लेने से इनकार कर दिया। दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे नहीं बढ़ सकती।

मृतका के परिजनों से मिलने जाते केंद्रीय मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने पुजारी के कमरे की गहनता से की जांच
ऐसे में पुलिस के पास जांच को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ फोरेंसिक जांच का ही सहारा है। दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटनास्थल की दोबारा जांच के लिए देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई की सीएफएसएल की टीम का सहारा लिया है। फोरेंसिक टीम ने पुजारी राधेश्याम के कमरे की गहनता से जांच की है और उसके बिस्तर पर बिछी चादर, तकिए और उसके पहने हुए कपड़ों को सीज कर दिया है। अन्य आरोपियों के कपड़ों को भी सीज किया गया है।

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वीमेन एसोसिएशन एवं एसएफआई के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
डीआईयू से अपराध शाखा को फाइल मिली, घटना स्थल का दौरा
दिल्ली कैंट में नौ वर्षीय बच्ची की हत्या व दुष्कर्म मामले की फाइल गुरुवार शाम को अपराध शाखा को मिली है। अपराध शाखा की चाणक्यपुरी स्थित इंटरस्टेट सेल यूनिट इस मामले की जांच करेगी। अपराध शाखा के अधिकारियों ने फाइल का अध्ययन करना शुरू कर दिया था। गौरतलब है कि इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मामले की जांच दिल्ली कैंट थाना पुलिस से लेकर जिले की डीआईयू को दे दी गई थी। बुधवार शाम को जांच डीआईयू से लेकर अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। अपराध शाखा की टीम ने मौके का दौरा किया और जरूरी सुबूत जुटाए।

कांग्रेसियों ने जंतर-मंतर के पास प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
पुजारी ने पुलिस को सूचना दी थी
पीड़ित बच्ची की मां ने एफआईआर दर्ज कराते समय पुलिस व कोर्ट में जो बयान दिए हैं उसमें कहा है कि पुजारी ने बच्ची की मौत की सूचना पुलिस को नहीं देने दी थी। पुजारी ने कहा था कि उनकी बच्ची की करंट से मौत हुई है। अगर वह पुलिस को सूचना देंगे तो पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी और बच्ची के शरीर के अंग निकाल लिए जाएंगे।