{"_id":"61e24056023a7642b43d93cd","slug":"bomb-found-in-delhi-rdx-was-kept-hidden-from-cctv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में साजिश: सीसीटीवी से छिपाकर रखा गया था आरडीएक्स, लावारिस बैग बताने वाले अनुपम की हर कोई कर रहा तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में साजिश: सीसीटीवी से छिपाकर रखा गया था आरडीएक्स, लावारिस बैग बताने वाले अनुपम की हर कोई कर रहा तारीफ
Sun, 16 Jan 2022 06:46 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:46 AM IST
विज्ञापन
Bomb Found in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस और एनएसजी को मानें तो गाजीपुर फूल मंडी से बरामद विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि अगर फट जाता तो करीब 40 मीटर एरिया को तबाह कर देता। अधिकारियों के अनुसार बम का वजन दो से तीन किलोग्राम था। खास बात यह है कि जहां स्कूटी खड़ी थी उस जगह को सीसीटीवी कैमरा कवर नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरडीएक्स व अमोनियम नाइट्रेट से मिलकर बम को बनाया गया है और ये लोहे के तिकोने बॉक्स में रखा हुआ था। आरडीएक्स के इस्तेमाल होने से लग रहा है कि यह आतंकी वारदात है। बम से सफेद सा पाउडर निकल रहा था। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि बम को निष्क्रिय करने की पूरी कार्रवाई एनएसजी ने की है और एनएसजी ने अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। स्पेशल सेल के एक अधिकारी व एक दुकानदार ने बताया कि अनुपम नाम का व्यक्ति संक्रांति के मौके पर गाजीपुर मंडी में फूल खरीदने शुक्रवार सुबह आया था।
Bomb Found in Delhi
- फोटो : amar ujala
फूल खरीदकर अनुपम जब वापस जाने लगा तो उसने स्कूटी पर बैग रखा देखा। उसने दुकानदारों से बैग के बारे में पूछा। दुकानदारों ने बैग की जानकारी होने के बारे में मना किया। दुकानदार अनुपम को बोले की वह बैग को छोड़कर चला जाए, मगर अनुपम मौके से गया नहीं।
गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग से मिला आईईडी विस्फोटक
- फोटो : एएनआई
इसके बाद अनुपम ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। गाजीपुर थाने से बीट अफसर विनीत मौके पर पहुंचे। उसने बैग को खोलकर देखा तो उसमें लोहे का बॉक्स व कुछ तार दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर फूल मंडी में लावारिस बैग से मिला आईईडी विस्फोटक, एनएसजी ने किया निष्क्रिय
- फोटो : एएनआई
बीट अफसर को कुछ संदिग्ध लगा और उसने जिले के बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। बम निरोधक दस्ते को भी बैग में संदिग्ध पदार्थ व बैटरी आदि दिखाई दिए। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एनएसजी की सूचना दी गई।
विज्ञापन
Bomb Found in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी वारदात के नहीं थे गंभीर इनपुट
गाजीपुर में आईईडी(बम) मिलने के बाद देश व दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं। हर वर्ष 26 जनवरी को देखते हुए आतंकी वारदात व दहशतगर्दों के देश व दिल्ली में घुसने के इनपुट होते हैं, मगर इस बार देश व दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग के पास किसी तरह के इनपुट नहीं थे।
गाजीपुर में आईईडी(बम) मिलने के बाद देश व दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं। हर वर्ष 26 जनवरी को देखते हुए आतंकी वारदात व दहशतगर्दों के देश व दिल्ली में घुसने के इनपुट होते हैं, मगर इस बार देश व दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग के पास किसी तरह के इनपुट नहीं थे।