फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं से दोस्ती कर उनको ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को मध्य जिला के साइबर थाना पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंदौर, मध्य प्रदेश निवासी सन्नी चौहान उर्फ राघव चौहान (25) के रूप में हुई है। आरोपी महिलाओं से दोस्ती करने के बाद उनसे नजदीकियां बढ़ाकर उनकी अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में उसे वायरल करने की धमकी वसूली करता था।
मध्य जिला में आरोपी ने एक महिला से 1.25 लाख रुपये की वसूली कर ली थी। इसके बाद भी वह 70 हजार रुपये की डिमांड और कर रहा था। आरोपी रेलवे में अनुबंध पर नौकरी करता है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व तीन सिमकार्ड भी आरोपी के पास से बरामद कर लिये हैं। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
2 of 5
फेसबुक और इंस्टाग्राम
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य जिला की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 12 जनवरी को उनकी टीम को साइबर क्राइम ऑनलाइन पोर्टल से एक महिला की शिकायत मिली थी। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ मध्य जिला में रहती है। जुलाई 2022 में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये राघव चौहान नामक युवक से हुई। दोनों की दोस्ती हुई तो एक दूसरे के नंबर भी ले लिये गए। आरोपी व्हाट्सएप पर लगातार पीड़िता के संपर्क में रहने लगा।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
आरोपी ने पीड़िता का विश्वास जीतकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने 1.25 लाख रुपये वसूल लिये। इसके बाद भी वह और रुपयों की डिमांड करने लगा। पीड़िता ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने वीडियो महिला के पति को भेज दिया। इसके बाद वह दंपती से रुपये मांगने लगा। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर खेमेंद्र पाल सिंह ने एक टीम का गठन किया। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लाेकेशन का पता किया गया। इस दौरान 26 जनवरी को पता चला कि आरोपी करोल बाग इलाके में मौजूद है। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन व तीन सिमकार्ड भी बरामद कर लिये। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
आरोपी ने बताया कि वह परिवार के साथ मध्य प्रदेश के इंदौर में रहता है। वह सेना के आर्मी वार कॉलेज में अर्दली के रूप में काम कर चुका है। फिलहाल वह रेलवे में अटेंडेंट की नौकरी करता है। वह शादीशुदा है। दो साल पहले उसकी पत्नी किसी बात पर उसे छोड़कर जा चुकी है। आरोपी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से महिलाओं से दोस्ती कर उनसे वसूली कर रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अब तक कितनी महिलाओं से वसूली की।