फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हॉट्सऐप पर सिर्फ 500 रुपए में बिक रही है आधार कार्ड के लिए दी गई आपकी सारी डीटेल

Fri, 05 Jan 2018 09:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Jan 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
your aadhaar card detail is selling on whats app in just 500 rupees
aadhaar card

पिछले कुछ समय से आधार कार्ड ना सिर्फ लोगों की पहचान का जरिया बना है बल्कि बहुत सी सरकारी सेवाओं को पाने और कई सु‌विधाओं का लाभ उठाने के लिए जरूरी हो गया है। आजकल बैंक खाते से लेकर फोन नंबर तक आधार कार्ड से लिंक करने की अनिवार्यता हो गई है। ऐसे में हर कोई इन जरूरी सेवाओं से आधार लिंक करा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन चुके आधार कार्ड की जानकारी बेची जा रही है।

your aadhaar card detail is selling on whats app in just 500 rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर

आपको याद होगा कि केंद्र सरकार और आधार कार्ड जारी करने वाली सरकारी एजेंसी यूआईडीएआई ने दावा किया था कि आधार का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे कोई लीक नहीं कर सकता, ना ही इसे चुराया जा सकता है। लेकिन इस एजेंसी के ‌दावे के उलट अंग्रेजी अखबार दि ट्रिब्यून ने इस जानकारी को बेचे जाने का दावा किया है।

your aadhaar card detail is selling on whats app in just 500 rupees
व्हाट्स एप - फोटो : SOCIAL MEDIA

अखबार दि ट्रिब्यून ने व्हॉट्सऐप पर एक गुमनाम विक्रेता से एक सेवा खरीदने के दावा किया है। यह विक्रेता देश में अब तक बने 1 अरब आधार कार्ड की जानकारी को निर्बाध रूप से मुहैया कराता है। इसके बदले यह विक्रेता सेवा खरीदने वाले से कुछ पैसे वसूल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
your aadhaar card detail is selling on whats app in just 500 rupees
aadhaar link with bank

दि ट्रिब्यून के अनुसार उनके संवादाता ने आधार की जानकारी बेचने वाले रैकेट के एजेंट को पेटीएम के जरिए 500 रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद उसने अखबार के संवादाता के लिए एक गेटवे तैयार कर दिया। फिर एजेंट ने संवादाता को लॉगइन आईडी और पासवर्ड दिया, इसके जरिए लॉगइन करके आधार का पोर्टल देखा जा सकता है।

विज्ञापन
your aadhaar card detail is selling on whats app in just 500 rupees
aadhaar

इस तरह किसी शख्स ने आधार कार्ड बनवाते समय जो भी जानकारी यूआईडीएआई को मुहैया कराई होगी वो सब आप सिर्फ 500 रुपए देकर देख सकते हैं। इस जानकारी में आधार कार्ड बनवाने वाले का नाम, पता, पिन नंबर, फोटो, फोन नंबर और ईमेल आईडी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed