गाजियाबाद के लोनी में एक बड़े बेटे ने अपने पिता को बुरी तरह पीट दिया जिसके बाद छोटे बेटे ने बड़े भाई को गोली मार दी। जानिए आखिर क्यों एक बेटे ने अपने पिता को पीटा जिसके बाद ये सारा बखेड़ा हुआ...
लोनी कोतवाली क्षेत्र की रूप नगर कालोनी में पिता के शराब पीने की आदत से दुखी होकर बड़े बेटे ने कुछ दिन पूर्व उन्हें पीट दिया था। इसी बात से नाराज होकर छोटे भाई ने शुक्रवार सुबह बड़े भाई को गोली मार दी। गोली उसकी कमर में लगी। उसे निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सत्यवीर रूप नगर कालोनी में परिवार सहित रहते हैं। वह शराब पीने के आदी हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व उनके बड़े बेटे राजीव ने शराब पीने की आदत से नाराज होकर पिता को पीट दिया था। इस घटना से नाराज उसके छोटे भाई आलोक ने शुक्रवार सुबह राजीव को गोली मार दी। गोली उसकी कमर में लगी।
घटना के बाद से आलोक फरार है। पुलिस ने राजीव को उपचार के लिए क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।
5 of 5
hospital
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों ने उसकी कमर में लगी गोली निकाल दी है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।