फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में इस साल दम तोड़ गईं ये पांच महिलाएं, कोई बिल्डिंग से खुद गिरी तो किसी को फेंका

Sun, 23 Dec 2018 03:24 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Dec 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
year ender 2018 these five women in suspicious condition Death in Delhi-NCR
दिल्ली-एनसीआर में इस साल कई ऐसे मामले सामने आए। जो अब तक अनसुलझी पहेली बनी हैं। किसी को पति ने बिल्डिंग से फेंका तो, किसी ने खुद छलांग लगाई, किसी की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। आइए जानते हैं उनके बारे में....
year ender 2018 these five women in suspicious condition Death in Delhi-NCR
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
दिल्ली में एयर होस्टेस की संदिग्ध हालत में मौत, बहन को भेजा था ये आखिरी मैसेज
दिल्ली के हौजखास के पॉश इलाके पंचशील पार्क में एक एयर होस्टेस की दूसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने से मौत हो गई थी। एयर होस्टेज की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। पति-पत्नी दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। एयर होस्टेस ने खुदकुशी करने से पहले अपने पति और परिजनों को मैसेज किए थे। एयर होस्टेस के पिता राजेनद्र सिंघवी आर्मी से रिटायर मेजर जनरल हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनीसिया बत्रा (39) लुफ्थांसा एयरलाइंस में बतौर एयर होस्टेस काम करती थीं। उनकी ढ़ाई वर्ष पहले गुरुग्राम निवासी मयंक सिंघवी से शादी हुई थी। दंपति शराब के आदी थे। इसके चलते आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। 13 जुलाई को करीब छह बजे संदिग्ध हालात में अनीसिया बत्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। जांच में सामने आया कि अनीसिया ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाने से पहले पति को मैसेज भेजे थे। 
year ender 2018 these five women in suspicious condition Death in Delhi-NCR
अंसल वैली पति ने पत्नी को फेंका - फोटो : अमर उजाला
जिसके लिए रखा लंबी उम्र का व्रत उसी ने ली जान
गुरुग्राम के अंसल वैली व्यू के टावर टी-3 में करवाचौथ की रात (28 अक्टूबर) एक निजी कंपनी के सहायक निदेशक विक्रम ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी को 8वीं मंजिल से धक्का दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका दीपिका गुरुग्राम के निजी बैंक में सहायक निदेशिक थीं। पुलिस ने उसके पिता के बयान पर पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात दंपति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दीपिका आठवीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी में चली गई। तभी विक्रम ने पीछे से उसे धक्का दे दिया और फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलत: चंडीगढ़ निवासी हरिकिशन आहूजा ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी दीपिका (32) इंडसइंड बैंक में सहायक निदेशिक थी। उसने करीब 6 साल पहले गुरुग्राम निवासी विक्रम चौहान से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विक्रम का सोसायटी की किसी अन्य महिला के साथ प्रेस प्रसंग चल रहा है और इसी के कारण दीपिका की हत्या की गई। विक्रम स्काईलार्क कंपनी में सहायक निदेशक हैं और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
year ender 2018 these five women in suspicious condition Death in Delhi-NCR
नामी न्यूज चैनल में काम करने वाली महिला एंकर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत
देश के नामी टीवी न्यूज चैनल में कार्यरत एक महिला एंकर की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर मौत हो गई। घटना (14 दिसंबर) तड़के 3.30 बजे के आसपास की है। मृतका की पहचान राधिका कौशिक के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला सेक्टर 49 कोतवाली में दर्ज है। राधिका सेक्टर 77 के अंतरिक्ष फॉरेस्ट अपार्टमेंट में रहती थी। यह घटना भी वहीं हुई। राधिका का परिवार जयपुर का रहने वाला है और ये खबर मिलते ही परिजन जयपुर से निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त राधिका नीचे गिरीं उस समय उनके साथ चैनल का साथी एंकर राहुल अवस्थी भी मौजूद था। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
 
विज्ञापन
year ender 2018 these five women in suspicious condition Death in Delhi-NCR
बुराड़ी में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत
उत्तर-पूर्वी राज्य असम की रहने वाली प्रियाला (23) की बुराड़ी के संतनगर में दूसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर मौत हो गई। 9 अक्टूबर की सुबह युवती का शव गली में खून से लथपथ पड़ा मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि युवती अपने दोस्तों के यहां बर्थ-डे पार्टी में आई थी। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से असम की रहने वाली प्रियाला 12वीं पास थी। वह दो माह पूर्व ही दिल्ली नौकरी की तलाश में आई थी और अपनी दोस्त के साथ सफदरजंग एन्क्लेव में रहती थी। उत्तर-पूर्वी राज्यों के रहने वाले प्रियाली के कुछ दोस्त संतनगर बुराड़ी में दूसरी मंजिल पर किराए पर रहते हैं। सोमवार को उसके दो दोस्तों का जन्मदिन था। इसमें प्रियाला भी आई। बताया जाता है कि रातभर पार्टी में शराब-सिगरेट चली। सुबह तक सभी ने खूब डांस किया। इधर, सुबह करीब छह बजे प्रियाला दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। एक बाइक सवार ने उसे खून से लथपथ पड़े देख सूचना पुलिस को दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed