सेक्टर-63 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से अब तक 25 हजार से अधिक विदेशी नागरिकों के साथ ठगी हुई है। पुलिस जांच में यह पता चला है कि नोएडा व गुरुग्राम दोनों ऑफिस से इन लोगों को ठगा गया है। वहीं, पुलिस इस कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड सागर ठक्कर उर्फ शैगी और संचालक गुरुग्राम निवासी नरेंद्र पहुजा व जिम्मी असीजा की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही, शैगी के दुबई में बैठे आका के बारे में भी पुलिस जानकारी प्राप्त कर रही है।
25 हजार विदेशी नागरिकों से की गई थी ठगी, हर रात करते थे 200 से अधिक कॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागालैंड के ओएसडी ने ली जानकारी
नगालैंड भवन के ओएसडी थॉमस थाइलू शनिवार को कोतवाली फेज थ्री पहुंचे। उन्होंने बताया कि मीडिया से पता चला है कि नगालैंड के कुछ युवक युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी जानकारी के लिए वह यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि नगालैंड के युवक-युवती बाकायदा प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से हायर किए गए थे। इस कारण इनका कोई दोष नहीं है। इसमें कॉल सेंटर मालिक को गिरफ्तार किया जाए। क्रिसमस हमारे राज्य का बड़ा पर्व है। इस कारण क्रिसमस से पहले युवक-युवतियों की जमानत दिलाने के लिए काम करेंगे।
हर रात दो सौ से अधिक कॉल
पुलिस जांच में यह पता चला है कि इस कॉल सेंटर से हर रात दो सौ से अधिक अमेरिकी नागरिकों को कॉल की जाती थी। इनका टारगेट कम से कम पचास लोगों को फंसाना होता था। इनसे एक हजार से डेढ़ हजार डॉलर तक वसूले जाते थे। अगर कोई अमेरिकी नहीं फंसा तो कुछ दिनों ंके बाद कोई दूसरी बात कहकर उससे संपर्क करते थे। यह कॉल सेंटर तीन साल से चल रहा था। पहले दो साल गुरुग्राम में चला। बाद में यह नोएडा शिफ्ट हो गया था।
इस पूरे फर्जीवाड़ा का मास्टरमाइंड 26 साल का शैगी है। यह दुबई में रहने वाले अपने आका के माध्यम से इस ठगी को दुनिया भर में अंजाम देता है। नोएडा पुलिस इस पूरे नेटवर्क पर काम कर रही है। पहले चरण में नरेंद्र पहुजा और जिम्मी असीजा को गिरफ्तार करने के प्रयास में है। इसके लिए पुलिस की टीम एनसीआर के कई शहरों में दबिश दे रही है। इसके बाद शैगी पर नकेल कसी जाएगी। कॉल सेंटर फर्जीवाड़े में कोतवाली फेज थ्री में जो मुकदमा दर्ज हुआ है। उसमें 129 लोग शामिल हैं। 129वें नंबर पर शैगी का नाम है। इनमें 126 आरोेपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एफआईआर में 127वां नाम नरेंद्र पहुजा और 128वां नाम जिम्मी असीजा का है।
पुलिस इस गिरोह के मास्टमाइंड शैगी और दोनों कॉल सेंटर मालिकों की तलाश कर रही है। इसमें जल्द गिरफ्तारी होगी। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि अब तक करीब 25 हजार से अधिक विदेशी नागरिकों के साथ ठगी हो रही है।- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी