फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर हत्याकांड: सुशील को नहीं है किए पर पछतावा, मानता है- जैसे चार साल पहले सब ठीक हुआ अब भी हो जाएगा

Mon, 31 May 2021 09:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 31 May 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
Wrestler sushil kumar has no regret in sagar dhankar murder case thinks all will be ok as it was 4 years ago in another case
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में चार मई के दिन पहलवानों की झड़प के बाद हुई पहलवान सागर धनकड़ की मौत मामले में क्राइम ब्रांच कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती। वह तेजी से और सुशील कुमार से जुड़े हर पहलू पर जांच कर रही है, जिससे उसका केस मजबूत हो जाए। वहीं सुशील को अपने रसूख पर इतना भरोसा है कि वह मानता है कि एक गलती जो उसने चार साल पहले की थी जिसकी उसे आजतक सजा नहीं हुई, उसी तरह सागर धनकड़ हत्याकांड में भी ठीक हो जाएगा। अब इसे ओलंपियन सुशील कुमार की राजनीति या पुलिस में पैठ कहें या फिर पुलिस की लेटलतीफी। सुशील के खिलाफ दर्ज एक मामले को साढ़े चार वष हो गए हैं, मगर अभी तक सुशील के खिलाफ चार्जशीट नहीं हुई है। सागर हत्याकांड मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने मध्य जिला पुलिस से इस मामले की जानकारी मांगी है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस अभी तक सुशील के खिलाफ एक पुख्ता गवाह तैयार तक नहीं कर पाई है। चार पीड़ित ही गवाह हैं और उनके कोर्ट में मुकर जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा सुशील कुमार को अपने किए पर कोई पछवाता नहीं है। 

Wrestler sushil kumar has no regret in sagar dhankar murder case thinks all will be ok as it was 4 years ago in another case
sushil kumar - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि सुशील के खिलाफ आईपी एस्टेट थाने में मारपीट व रास्ता रोकने का मामला दर्ज है। सुशील के खिलाफ ये मामला वर्ष 2017 में दर्ज हुआ था। आईपी एस्टेट थाना इलाके में स्थित एक स्टेडियम में सुशील ने दूसरे पहलवान के साथ मारपीट की थी। इस मामले में मध्य जिला पुलिस ने अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की है। ये केस साढ़े चार वर्ष बाद भी पेंडिंग चल रहा है। अपराध शाखा ने आईपी एस्टेट थाने से सुशील के खिलाफ दर्ज इस केस की पूरी जानकारी मांगी है। ताकि सागर हत्याकांड के केस को और मजबूत बनाया जा सके। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस सुशील के खिलाफ अभी तक कोई पुख्ता गवाह खड़ा नहीं कर पाई है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। सुशील व उसके साथियों ने जिन चार लोग सोनू महाल, भगतू, रविन्द्र भिंडा, अमित खागड़ को पीटा था वही चार गवाह हैं। 

Wrestler sushil kumar has no regret in sagar dhankar murder case thinks all will be ok as it was 4 years ago in another case
पिटाई की तस्वीरें वायरल - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा ने दो दिन पहले इन सब को बुलाकर फिर से इनके बयान लिए है। सोनू महाल व अन्य काला जठेड़ी के खास हैं और सुशील कुमार व काला जठेड़ी के बीच समझौता हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये चारों गवाह कभी भी अपनी गवाही से मुकर सकते हैं। सुशील वारदात के बाद से ही ये कोशिश कर रहा था कि सोनू महाल उसके खिलाफ गवाही न दें। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह अपने मंसूबों में कामयाब हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler sushil kumar has no regret in sagar dhankar murder case thinks all will be ok as it was 4 years ago in another case
Wrestler Sushil Kumar arrested - फोटो : अमर उजाला।

सुशील कुमार को अपने किए पर नहीं है पछतावा-
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुशील कुमार को अपने किए पर पछतावा नहीं है। सुशील इस बात से आश्वत दिखता है कि सबकुछ छह-सात महीने में ठीक हो जाएगा। वह अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों से यही कहता है। पुलिस को ये विश्वास है कि अभी तक उसके जितने भी पंगे हुए हैं वह कुछ ही महीने में ठीक हो गए थे। इस कारण उसे लगता है कि ये मामला भी सुलट जाएगा। सुशील पर आरोप है कि उसने कई पहलवानों के कैरियर के साथ खिलवाड़ किया है। 

विज्ञापन
Wrestler sushil kumar has no regret in sagar dhankar murder case thinks all will be ok as it was 4 years ago in another case
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से
सुशील ने अपने मोबाइल को तोड़ दिया था-
दिल्ली पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी नाकामयाबी ये भी है कि अपराध शाखा इतने दिन बाद भी सुशील के मोबाइल को बरामद नहीं कर पाई है। सुशील ने पुलिस अधिकारियों को बताया है कि उसने वारदात के बाद मोबाइल को तोड़ दिया था और रास्ते में फेंक दिया था। सुशील पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बता रहा है। वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।

ठीक से खाना खा रहा है सुशील-
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुशील को अपराध शाखा के कार्यालय में बनना वाला खाना दिया जा रहा है। सुशील ठीक से खाना खा रहा है। उसके चेहरे पर किसी तरह मलाल नहीं दिखाई दे रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed