{"_id":"5a698e184f1c1ba0268b656b","slug":"women-said-that-she-had-hellucinated-and-imaginate-about-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मालिक पर रेप का आरोप लगाते हुए की शिकायत, बाद में बोली सब वहम था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक पर रेप का आरोप लगाते हुए की शिकायत, बाद में बोली सब वहम था
Thu, 25 Jan 2018 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Jan 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल रेप की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। सरकार ने इसके खिलाफ सख्त कानून भी बनाए हैं जिसके तहत आरोपी को सजा भी दी जाती है। पर क्या कभी रेप या छेड़खानी किसी का वहम भी हो सकता है। सुनने में अजीब जरूर लगेगा पर ये सच है।
2 of 6
ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है जिसमें घर में काम करने वाली एक लड़की ने अपने मालिक के खिलाफ रेप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन बाद में लड़की ने ये कहते हुए अपनी शिकायत वापस ले ली कि उसके साथ कोई रेप नहीं हुआ। जो भी कुछ उसने पुलिस को बताया वह महज उसका वहम था।
3 of 6
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मालिक को बरी कर दिया। लड़की के बयान के बाद पुलिस को इस मामले में किसी की गवाही की जरूरत नहीं पड़ी। इस मामले पर पुलिस ने बताया कि एफआईआर तीन महीने पहले दर्ज की गई थी। लड़की ने पुलिस को बताया था कि आरोपी युवक की पत्नि सुबह 9 बजे काम के लिए निकलती थी और रात को 10 बजे घर आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बाकी पूरे दिन आरोपी युवक ही घर में रहता था। वह उसे परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ता था। उसने 2 जुलाई, 2017 को लड़की के साथ रेप किया। फिर लड़की वहां से भाग गई और घटना के दो दिन बाद इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी द्वारा भी उसे लगातार धमकाया जाता रहा।
विज्ञापन
5 of 6
आरोपी के वकील प्रशांत मेन्दिरत्ता ने कोर्ट में कहा कि 'जब बाद में लड़की का बयान लिया गया तो उसने कहा कि वह कल्पना करती थी कि वह प्रतिकूल परिस्थितियों में है। जैसे ही वो अपनी कल्पना से बाहर आई तो उसे लगा कि यह सब मनगढ़ंत कल्पना होगी। इसके बाद उसे यह भी लगता था कि उसका मालिक उसे परेशान करता था या तनख्वा नहीं देता था, जिसके कारण उसने ये सब किया। पर लड़की ने कहा कि यह सब केवल उसका वहम था। जो उसे सच लगा और उसने अपने मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।