फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनपसंद ड्यूटी लगवानी है तो संबंध बनाओ: थाने के मुंशी की शर्मनाक शर्त, महिला पुलिस कर्मियों के खत से आया भूचाल

Wed, 12 Oct 2022 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Oct 2022 08:33 AM IST
विज्ञापन
Women police personnel of Fatehpur Beri police station in Delhi allegations against scribe of police station
Delhi Police Commissioner - फोटो : एएनआई
दक्षिण जिला स्थित फतेहपुर बेरी थाने के महिला स्टाफ ने अपने ही थाने के चिट्ठा मुंशी (थाने में स्टाफ की ड्यूटी लगाने वाला पुलिस अधिकारी) गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला स्टाफ का आरोप है कि मनपसंद ड्यूटी लगाने के बदले थाने का चिट्ठा मुंशी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। ऐसा न करने वाली महिला स्टाफ को परेशान करने के लिए उनकी छुट्टी अस्वीकार करने के अलावा उनके साथ बदसलूकी की जाती है। यही नहीं आरोपी कैश व गिफ्ट लेकर भी मनपसंद ड्यूटी लगा रहा है। थाने की महिला पुलिस कर्मियों ने एकजुट होकर दिल्ली पुलिस आयुक्त व विजिलेंस के विशेष आयुक्त को लिखित में शिकायत दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए विभागीय जांच की बात की है। दिल्ली पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में महिला स्टाफ ने आरोप लगाया है कि थाने में तैनात चिट्ठा मुंशी हवलदार है।

 
Women police personnel of Fatehpur Beri police station in Delhi allegations against scribe of police station
Delhi Police Commissioner - फोटो : ट्विटर
वह पिछले काफी समय से अफसरों का विश्वास जीतकर चिट्ठा मुंशी बना हुआ है। आरोपी महिला स्टाफ से गंदी-गंदी बातें करने के अलावा उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। वह खुलेआम कहता है कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो न तो छुट्टी मिलेगी और ड्यूटी भी ऐसी जगह लगाई जाएगी कि वह याद करेंगी। 

 
Women police personnel of Fatehpur Beri police station in Delhi allegations against scribe of police station
महिला पुलिसकर्मियों का पत्र - फोटो : ट्विटर
कुछ महिला स्टाफ से वह नकद रुपये और गिफ्ट की मांग करता है। वरिष्ठ अधिकारियों से पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई। मामले की जांच को आरोपी ने अपने प्रभाव से हमेशा प्रभावित किया। कभी भी जांच सही नहीं होने दी। वह खुलेआम कहता है कि पुलिस महकमे में महिलाओं की नहीं चलने वाली। पुलिस पुरुष प्रधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Women police personnel of Fatehpur Beri police station in Delhi allegations against scribe of police station
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
चिट्ठा मुंशी पर शराब पीकर महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने एक आदेश जारी कर कहा था कि चिट्ठा मुंशी किसी भी थाने में छह माह से ज्यादा समय के लिए नहीं रहेगा।
विज्ञापन
Women police personnel of Fatehpur Beri police station in Delhi allegations against scribe of police station
delhi police - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा एएसआई या उससे ऊंचे पद का अधिकारी ही चिट्ठा मुंशी तैनात किया जाएगा। यहां फतेहपुर बेरी थाने में इस आदेश का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार 19 सितंबर को दी गई शिकायत की विजिलेंस उपायुक्त के अलावा जिला पुलिस उपायुक्त भी जांच कर रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed