फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों पर गुरुवार को एक ट्राली बैग में मानव कंकाल के टुकड़े मिलने की खबर ने दिल्ली तक हलचल बढ़ा दी। मामले को महरौली में हुए श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ा मानकर दिल्ली पुलिस भी मौके पर पंहुची और मौके का निरीक्षण किया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जंगलों में गया एक युवक दुर्गंध के कारण कंकाल के पास पहुंचा और पुलिस को सूचना दी थी। बैग में मिले शव के टुकड़ों में कमर के नीचे का हिस्सा मौजूद था, जबकि सिर और धड़ गायब हैं। बताया जा रहा है कि आसपास मिले कपड़े देखकर शव महिला का प्रतीत हो रहा है।
सूटकेस में मिला अधूरा कंकाल: सिर-धड़ गायब, कहीं ये श्रद्धा के अस्थिपंजर तो नहीं? पास पड़े थे महिला के कपड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन