श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। श्रद्धा व आफताब के दोस्तों ने गुरुवार को साकेत कोर्ट में बयान दर्ज कराए। उन्होंने अदालत में कहा कि आफताब श्रद्धा को पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था। श्रद्धा ने कई बार उन्हें इस बारे में बताया था। श्रद्धा हमेशा दुखी रहती थी। वहीं, श्रद्धा हत्याकांड के तार बेंगलुरू से जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां श्रद्धा व आफताब का कॉमन दोस्त रहता है। दिल्ली पुलिस दोस्त से पूछताछ करने के लिए वहां जाने तैयारी कर रही है। ये भी कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस इस दोस्त को पूछताछ के लिए दिल्ली भी बुला सकती है।
Shraddha Murder Case: आफताब-श्रद्धा के बीच की कड़ी का चला पता, खुल सकते हैं कई राज, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन