फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशिक ने कहीं का न छोड़ा!: शादी के सपने दिखा कराया तलाक, अलग-अलग जगह ले जाकर किया दुष्कर्म... यहीं न थमा दरिंदा

Tue, 20 Dec 2022 05:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Dec 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Woman misdeed after divorcing her husband from her lover in Palwal Haryana
पलवल थाना क्षेत्र में महिला से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

पति से तलाक दिलाकर शादी करने का झांसा देकर गुरुग्राम निवासी महिला को पलवल लाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई तथा उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने महिला से 10 लाख रुपये भी हड़प लिए। महिला पलवल पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची तो गुरुग्राम जाने को कहा गया। इसी प्रकार गुरुग्राम पुलिस ने मामले को पलवल का बताया। जिला पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद कैंप थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Woman misdeed after divorcing her husband from her lover in Palwal Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कैंप थाना प्रभारी उदयभान के अनुसार एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी मां की मौत के बाद बचपन में ही उसकी शादी हो गई थी। वह अपनी शादी से खुश नहीं थी। हिसार में उसकी दोस्ती गुरुग्राम निवासी नितिन से हो गई। नितिन उसे पलवल अदालत में एक वकील के पास लेकर आया। वकील ने कहा कि तुम्हारी शादी बालिग होने से पहले हुई है, इसलिए तलाक मिल जाएगा। 

Woman misdeed after divorcing her husband from her lover in Palwal Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

नितिन से उसके पति के खिलाफ झूठी शिकायत लिखवाकर अदालत में याचिका दायर करवा दी। तलाक के बाद उसने शादी करने का झांसा दिया। उसके बाद वह नितिन के साथ रहने लगी। नितिन ने उससे शारीरिक संबंध बनाने चाहे तो उसने शादी से पहले संबंध बनाने से मना कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman misdeed after divorcing her husband from her lover in Palwal Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

नितिन ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट की। नितिन से उससे गाड़ी लेने का बहाना बनाकर 10 लाख रुपये हड़प लिए। मई 2022 में वह पलवल अदालत गई तो नितिन गाड़ी लेकर आया और पार्किंग में उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने पलवल, गुरुग्राम व  खाटू श्याम ले जाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Woman misdeed after divorcing her husband from her lover in Palwal Haryana
पलवल महिला थाना - फोटो : अमर उजाला

वह पलवल महिला थाना शिकायत करने पहुंची तो उन्होंने गुरुग्राम पुलिस के पास जाने के लिए कहा। गुरुग्राम पुलिस ने मामले को पलवल का बताया और कार्रवाई नहीं की। काफी दिनों तक वह पुलिस थानों के चक्कर काटती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed