फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाले में तैरते हुए टुकड़ों में मिले युवती के हाथ-पांव और सिर, धड़ की तलाश अब भी जारी

Sat, 05 May 2018 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 May 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
woman dead body found in pieces in poly bags from drain of delhi read full story
mianwali nagar dead body - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मियांवाली नगर में शुक्रवार शाम को नाले में एक युवती का शव मिला। शव के टुकड़ों को पॉलिथीन में डालकर फेंका गया था। शुक्रवार देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी।

woman dead body found in pieces in poly bags from drain of delhi read full story
sewer

शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे पुलिस को राहगीर ने ज्वालापुरी के रव विहार स्थित नाले में युवती का शव पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने देखा कि नाले में युवती का पैर दिख रहा है। दोनों पैर पॉलिथिन में बंद थे। पुलिस ने पॉलिथिन बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस ने शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश शुरू की। (फोटोः सांकेतिक)

woman dead body found in pieces in poly bags from drain of delhi read full story
sewer

कुछ देर बाद ही पुलिस को एक अन्य पॉलिथिन में युवती के दोनों हाथ मिल गए। कुछ देर बाद सिर भी मिल गया, लेकिन काफी तलाश के बाद पुलिस को धड़ नहीं मिला। पुलिस ने अंगों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 18 से 20 साल के बीच है। (फोटोः सांकेतिक)

विज्ञापन
विज्ञापन
woman dead body found in pieces in poly bags from drain of delhi read full story
sewer

पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि युवती की कहीं अन्य जगह पर हत्या करने के बाद शव को टुकड़ों में कर ठिकाने लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती की एक दिन पहले ही हत्या की गई है। (फोटोः सांकेतिक)

विज्ञापन
woman dead body found in pieces in poly bags from drain of delhi read full story
sewer
पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के इलाकों से गायब युवतियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही दिल्ली व एनसीआर से गायब हुई युवतियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। (फोटोः सांकेतिक)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed