{"_id":"5d3168de8ebc3e6d0b74cfe8","slug":"without-helmet-entry-ban-on-yamuna-expressway-more-than-100-sent-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर बिना हेलमेट के जा रहे हैं तो जो जाएं सावधान, इन 100 लोगों जैसा न हो आपका हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर बिना हेलमेट के जा रहे हैं तो जो जाएं सावधान, इन 100 लोगों जैसा न हो आपका हाल
Fri, 19 Jul 2019 12:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(जेवर)
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(जेवर)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर बिना हेलमेट एंट्री बैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप यमुना एक्सप्रेसवे से होकर आगरा या उससे आगे जाने की योजना बना रहे हैं और वो भी दोपहिया वाहन से तो आपको सावधान होने की जरूरत है। यमुना एक्सप्रेसवे पर बगैर हेलमेट पहने दोपहिया चालकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मतलब ये है कि अगर आप बाइक से जा रहे हैं और हेलमेट नहीं है तो आपको कितना भी महत्वपूर्ण काम हो लौटा दिया जाएगा। आगे पढ़िए क्या है पूरा नियम और कितने लोगों को लौटाया गया वापस...
2 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर बिना हेलमेट एंट्री बैन
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को 100 से अधिक दोपहिया चालकों का टोल प्लाजा से लौटा दिया गया। इससे कुछ बाइक सवारों की निजी सुरक्षा कर्मियों से झड़प भी हो गई। इस दौरान यातायात पुलिस एक्सप्रेसवे पर कहीं भी नजर नहीं आई।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ते हादसों को कम करने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे पर दोपिहया वाहनों के चालकों को बिना हेलमेट प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। साथ ही बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया चालक नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
yamuna expressway
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को जेवर टोल प्लाजा, जेवर इंटरचेंज, दनकौर व जीरो प्वाइंट पर जेपी इंफ्राटेक के अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे की प्राइवेट सिक्योरिटी को आदेश दिया कि वो बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को न जाने दें। बताया गया है कि 100 से अधिक लोगों को वापस लौटा दिया गया। वहीं बगैर सीट बेल्ट लगाकर ड्राइव कर रहे कार चालकों को आगे जाने से साफ मना कर दिया। हालांकि सीट बेल्ट लगाने के बाद उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
yamuna expressway
- फोटो : अमर उजाला
यमुना विकास प्राधिकरण के आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के सभी टोलों पर बगैर हेलमेट पहने दोपहिया चालकों की एंट्री बंद कर दी गई है। बृहस्पतिवार को 100 से अधिक वाहन चालकों को लौटा दिया गया। - जेके शर्मा, टोल मैनेजर, यमुना एक्सप्रेसवे ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।