फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना एक्सप्रेस वे पर बिना हेलमेट के जा रहे हैं तो जो जाएं सावधान, इन 100 लोगों जैसा न हो आपका हाल

Fri, 19 Jul 2019 12:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(जेवर)
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(जेवर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 19 Jul 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
without helmet entry ban on yamuna expressway more than 100 sent back
यमुना एक्सप्रेसवे पर बिना हेलमेट एंट्री बैन - फोटो : अमर उजाला

अगर आप यमुना एक्सप्रेसवे से होकर आगरा या उससे आगे जाने की योजना बना रहे हैं और वो भी दोपहिया वाहन से तो आपको सावधान होने की जरूरत है। यमुना एक्सप्रेसवे पर बगैर हेलमेट पहने दोपहिया चालकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मतलब ये है कि अगर आप बाइक से जा रहे हैं और हेलमेट नहीं है तो आपको कितना भी महत्वपूर्ण काम हो लौटा दिया जाएगा। आगे पढ़िए क्या है पूरा नियम और कितने लोगों को लौटाया गया वापस...

without helmet entry ban on yamuna expressway more than 100 sent back
यमुना एक्सप्रेसवे पर बिना हेलमेट एंट्री बैन - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को 100 से अधिक दोपहिया चालकों का टोल प्लाजा से लौटा दिया गया। इससे कुछ बाइक सवारों की निजी सुरक्षा कर्मियों से झड़प भी हो गई। इस दौरान यातायात पुलिस एक्सप्रेसवे पर कहीं भी नजर नहीं आई। 

without helmet entry ban on yamuna expressway more than 100 sent back
- फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ते हादसों को कम करने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे पर दोपिहया वाहनों के चालकों को बिना हेलमेट प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। साथ ही बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया चालक नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
without helmet entry ban on yamuna expressway more than 100 sent back
yamuna expressway - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को जेवर टोल प्लाजा, जेवर इंटरचेंज, दनकौर व जीरो प्वाइंट पर जेपी इंफ्राटेक के अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे की प्राइवेट सिक्योरिटी को आदेश दिया कि वो बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को न जाने दें। बताया गया है कि 100 से अधिक लोगों को वापस लौटा दिया गया। वहीं बगैर सीट बेल्ट लगाकर ड्राइव कर रहे कार चालकों को आगे जाने से साफ मना कर दिया। हालांकि सीट बेल्ट लगाने के बाद उन्हें जाने दिया गया।

विज्ञापन
without helmet entry ban on yamuna expressway more than 100 sent back
yamuna expressway - फोटो : अमर उजाला

यमुना विकास प्राधिकरण के आदेश के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के सभी टोलों पर बगैर हेलमेट पहने दोपहिया चालकों की एंट्री बंद कर दी गई है। बृहस्पतिवार को 100 से अधिक वाहन चालकों को लौटा दिया गया।  - जेके शर्मा, टोल मैनेजर, यमुना एक्सप्रेसवे ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed