फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 बजे हुई थी घुड़चढ़ी, 10 बजते-बजते घर पहुंची ऐसी खबर मची चीख-पुकार

Mon, 23 Apr 2018 10:42 AM IST
राहुल कुमार/अमर उजाला, गाजियाबाद
राहुल कुमार/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 23 Apr 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
within 2 hours of baarat departure 7 of a family died by car falling in 20 feet gutter in ghaziabad
car accident - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के बहरामपुर में शुक्रवार शाम रवि की शादी को लेकर जश्न का माहौल था। दूर-दूर से रिश्तेदार आए थे। उत्तराखंड से रिश्तेदार पहले ही आ गए थे। बैंड बाजा और बारात लेकर परिवार और रिश्तेदार खुशी-खुशी निकले। काफी बाराती पहुंच चुके थे। जैसे ही कार के नाले में गिरने और छह लोगों की मौत की सूचना पहुंचीं, लोगों का कलेजा कांप गया। शादी का माहौल मातम में बदल गया। दूल्हा शादी बीच में छोड़कर अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा। शादी बीच में रोकनी पड़ी।

within 2 hours of baarat departure 7 of a family died by car falling in 20 feet gutter in ghaziabad
car accident - फोटो : अमर उजाला

बुद्ध विहार बहरामपुर से शुक्रवार शाम करीब आठ बजे बैंड बाजा के साथ घुड़चढ़ी हुई थी। खोड़ा निवासी वर्षा के दरवाजे पर रवि की बारात रवाना हुई। इसके लिए एक बस में 80 से 100 लोग पहले निकले। इसके बाद दूल्हा रवि अपनी कार में दोस्तों और जीजा के साथ निकला। नौ बजे घर के मुखिया और रवि के पिता ओमप्रकाश बचे हुए परिवार के सदस्यों (करीब 12 लोगों) को एक कार में लेकर निकले।

within 2 hours of baarat departure 7 of a family died by car falling in 20 feet gutter in ghaziabad
car accident - फोटो : अमर उजाला

घर से 400 मीटर दूर हुआ हादसा
कार घर से मात्र 400 मीटर की दूरी पर स्थित एनएच-24 पर पहुंची थी। तभी कार का चालक रफाकत अली कार से उतरकर नीचे गया। इस दौरान उसने कार को न्यूट्रल गियर में खड़ा किया और गाड़ी के हैंड ब्रेक लगाकर चला गया। कार में ओमप्रकाश, उसकी भतीजी रीना पत्नी रमाशंकर निवासी कैंप कालोनी रुद्रपुर उत्तराखंड उसकी बेटी अंशिका (8), रितु, मधु और एक बालक निवासी बरेली धोरा टांडा समेत 12 लोग कार में बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
within 2 hours of baarat departure 7 of a family died by car falling in 20 feet gutter in ghaziabad
car accident - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार अंशिका ने कार के हैंड ब्रेक हटा दिए, जिससे कार पीछे बह रहे 20 फीट नाले में गिर गई। चर्चा यह भी रही कि चालक को जब स्टार्ट कर रहा था तो तभी कार बैक हो गई और नाले में जा गिरी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
within 2 hours of baarat departure 7 of a family died by car falling in 20 feet gutter in ghaziabad
car accident - फोटो : अमर उजाला

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
मौत की सूचना मिलते ही ओमप्रकाश के परिवार के अलावा पूरी गली में मातम पसर गया। लोगों का कहना है कि चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed