फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन थीं दिल्ली की फैशन डिजाइनर माला लखानी, जिनकी बेरहमी से कर दी गई हत्या

Fri, 16 Nov 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
who is fashion designer mala lakhani killed by his tailor in delhis vasant kunj
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में महिला फैशन डिजाइनर और उसके नौकर की बुधवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को फैशन डिजाइनर के दर्जी ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया और तड़के करीब पौने तीन बजे तीनों ने वसंत कुंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ज्वेलरी बरामद की है। जानिए कौन थीं फैशन डिजाइनर और कैसा था उनका व्यक्तित्व....

who is fashion designer mala lakhani killed by his tailor in delhis vasant kunj
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माला लखानी (54) ए-82 वसंत कुंज एंक्लेव में रहती थीं। साथ में नौकर बहादुर रहता था। बहादुर पहले उनके पिता का नौकर था और बाद में माला के साथ रहने लगा। माला ग्रीन पार्क में तुलसी क्रिएशन नाम से बूटीक चलाती थीं। कोठी में कपड़े सिलने की वर्कशॉप खोली हुई थी।

who is fashion designer mala lakhani killed by his tailor in delhis vasant kunj
mala lakhani - फोटो : अमर उजाला

3 अक्तूबर को जन्मदिन मनाया गया थाः पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माला का भाई गोप लखानी गोवा में रहता है। पुलिस ने भाई को सूचना दे दी है। उसके आने के बाद ही शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। माला की बहन आरती गुरुग्राम में रहती है। माला के पिता हसमत लखानी व्यवसायी थे। माला ने शादी नहीं की थी। माला का 3 अक्तूबर को जन्मदिन मनाया गया था। वह 54 वर्ष की हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
who is fashion designer mala lakhani killed by his tailor in delhis vasant kunj
mala lakhani - फोटो : अमर उजाला

माला लखानी बहुत ही रिजर्व रहने वाली महिला थी- पड़ोसी शकील अहमद का कहना है कि माला लखानी बहुत ही समझदार व रिजर्व रहने वाली महिला थी। वह त्यौहारों पर मिलने आती थी। दिवाली पर भी मिलने आई थीं। माला लखानी बहुत ही प्रोफेशनल महिला थी। उन्हें सुबह पांच बजे पता लगा। ऊपरी मंजिल पर रहने वाले भाई ने पुलिस आने की सूचना दी थी। जब वह माला की कोठी में गए तो पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। सुबह छह बजे पुलिस शवों को ले गई थी।

विज्ञापन
who is fashion designer mala lakhani killed by his tailor in delhis vasant kunj
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से
सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैदः माला लखानी की कोठी में बाहर की तरफ सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, हालांकि कोठी के अंदर व लॉन में कैमरे नहीं लगे हैं। जब आरोपी भाग रहे थे तो कैमरों में कैद हो गए। उनकी कोठी के सामने रहने वाले व्यवसायी शकील अहमद ने भी कैमरे लगवा रखे हैं। आरोपी उनके कैमरों में कैद हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed