फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैशन डिजाइनर हत्याकांड: पुलिस की थ्योरी पर उठने लगे हैं सवाल, ये है बड़ा कारण

Fri, 16 Nov 2018 05:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
Fashion Designer Mala Lakhani Murder case In Vasant Kunj doubt in Police investigation
mala lakhani - फोटो : amar ujala

वसंतकुंज पुलिस फैशन डिजाइनर माला लखानी व उसके नौकर बहादुर की हत्या का जो कारण बता रही है वह किसी के गले नहीं उतर रही है। पुलिस का कहना है कि लूटपाट के लिए फैशन डिजाइनर व उसके नौकर की हत्या की गई है। पुलिस की इस थ्योरी पर माला लखानी केपड़ोसी भी सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Fashion Designer Mala Lakhani Murder case In Vasant Kunj doubt in Police investigation
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से

माला लखानी की कोठी के सामने रहने वाले शकील अहमद ने बताया कि टेलर राहुल अनवर करीब साढ़े तीन वर्ष से माला लखानी के साथ काम कर रहा था। माला लखानी सुबह अपने ग्रीन पार्क स्थित ब्यूटीक में चली जाती थीं। नौकर बहादुर भी उनके साथ जाता था। ऐसे में राहुल अनवर ही कोठी में अकेला रहता था। वह वर्कशॉप को संभालता था। उसके पास मेन गेट समेत कमरों की चाबी रहती थी। ऐसे में अगर उसे लूटपाट करनी होती तो वह माला लखानी केजाने के बाद कर सकता था। उसे दो हत्याएं करने के बाद लूटपाट करने की क्या जरूरत थी।

Fashion Designer Mala Lakhani Murder case In Vasant Kunj doubt in Police investigation
mala lakhani - फोटो : ani

यहां पर गार्ड की नौकरी करने वाले समय सिंह ने बताया कि वह मैडम को आते-जाते नमस्ते करता था। उसे पता नहीं है कि राहुल ने ऐसा क्यों किया। बुधवार सुबह ही उसे बात हुई थी। वह दोपहर के समय रंगपुरी पहाड़ी स्थित अपने घर पर लंच करने जाता था। राहुल रंगपुरी की पहाड़ी में रहता है। मुहल्ले में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि माला लखानी उसकी किट्टी पार्टी में आती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Designer Mala Lakhani Murder case In Vasant Kunj doubt in Police investigation
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से

वसंतकुंज पुलिस ने ये भी नहीं बताया कि आरोपियों केकब्जे से कितनी ज्वेलरी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उनसे हत्या केकारणों का पता करने के लिए पूछताछ कर ही थी। राहुल का ये भी कहना है कि माला लखानी राहुल को तीन महीने से तनख्वाह नहीं दे रही थी। ऐसे में वह नाराज था। पुलिस प्रेम प्रसंग के कोण से भी जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Fashion Designer Mala Lakhani Murder case In Vasant Kunj doubt in Police investigation
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से
माला लखानी बहुत ही रिजर्व रहने वाली महिला थी
पड़ोसी शकील अहमद का कहना है कि माला लखानी बहुत ही समझदार व रिजर्व रहने वाली महिला थी। वह त्यौहारों पर मिलने आती थी। दिवाली पर भी मिलने आई थीं। माला लखानी बहुत ही प्रोफेशनल महिला थी। उन्हें सुबह पांच बजे पता लगा। ऊपरी मंजिल पर रहने वाले भाई ने पुलिस आने की सूचना दी थी। जब वह माला की कोठी में गए तो पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। सुबह छह बजे पुलिस शवों को ले गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed