विराट और अनुष्का की शादी का उनके हर फैन को इंतजार था और आखिर 11 दिसंबर को ये शादी इटली के मिलान में सम्पन्न हुई। इनकी शादी की तस्वीरें देखकर कोई भी ये कहेगा कि शायद परियों की दुनिया में भी ऐसी ही शादी होती होगी। इसी सपनीली शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो शादी के लिए अनुष्का की बेकरारी दिखाता है।
शादी के लिए इतनी उतावली दिखीं अनुष्का, अकेले ही पहुंच गईं मंडप में
इस वायरल वीडियो में अनुष्का शादी के लिए इतनी उतावली दिख रही हैं कि वह किसी का इंतजार नहीं करती और अकेली ही निकल पड़ती हैं मंडप की ओर...
जी हां इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनुष्का अपनी सहेलियों का भी इंतजार नहीं करतीं। दरवाजा खुलता है तो उसमें से गुलाबी रंग का खूबसूरत सा लहंगा पहन अनुष्का अकेली ही निकल पड़ती हैं वहां, जहां विराट उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
#BB11 #ShilpaShinde off Topic
Video 1 of Virat and Anushka Wedding...They Look very Beautiful Together#virushkaKiShadi #virushka #VIRUSHKAWEDDING #virushkakishaadi #AnushkaSharma pic.twitter.com/12YIb17qBg
बेशक अनुष्का के पीछे उनकी सहेलियां थीं लेकिन वह अकेले ही सज-धजकर अपने सजना से मिलने के लिए निकल पड़ीं और किसी का इंतजार भी नहीं किया।