इन दिनों राजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। वह 29 मार्च को रेल यात्रा कर बिहार से बेटी मीशा भारती संग दिल्ली पहुंचे थे जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। तब से ही 6 डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है और वह प्राइवेट वार्ड में भर्ती है। लेकिन इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी उनसे मिले जिस दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ।
{"_id":"5ac862b64f1c1bc8618b5e69","slug":"what-happened-when-subramanian-swamy-saw-lalu-yadav-in-aiims-read-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब दोस्त को देखने AIIMS पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी तो दिख गए लालू और फिर हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब दोस्त को देखने AIIMS पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी तो दिख गए लालू और फिर हुआ कुछ ऐसा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
लालू यादव और सुब्रमण्यम स्वामी
- फोटो : गेटी इमेज
सुब्रमण्यम स्वामी
दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी के एक दोस्त भी बीमारी के चलते एम्स में भर्ती हैं और वह उन्हीं से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
Subramanian Swamy
लेकिन जब वह एम्स पहुंचे तो उन्हें लालू यादव का कमरा दिख गया। फिर तो उनसे रहा ना गया और वह लालू यादव से मिलने चले गए। वहां पहुंचकर जो हुआ उसके बारे में खुद स्वामी ने ट्वीट कर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
lalu yadav
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी ने ट्वीट में लिखा, मैं अपने एक दोस्त का हाल जानने एम्स गया था। इस दौरान मुझे लालू यादव का कमरा दिख गया। फिर तो मैं उनसे मिला और उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं कीं। हम दोनों जेपी आंदोलन के दौर से ही अच्छे दोस्त हैं।
I came to see a friend in AIIMS. And to my surprise I saw Lalu Yadav room. I then saw him and wished him. We are friends since JP movement
— Subramanian Swamy (@Swamy39) April 5, 2018
विज्ञापन
अखिलेश यादव
बता दें कि लालू से एम्स में मिलने वाले सिर्फ सुब्रमण्यम स्वामी ही नहीं है। उनसे पहले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी लालू से मिलने एम्स पहुंचे थे। अखिलेश और शत्रुघ्न की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई थी।