गुजरात और राजस्थान में मौसमी बारिश के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, आठ जुलाई की सामान्य तिथि से छह दिन पहले शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में दस्तक दे चुका है। लेकिन इस सीजन में बारिश का औसत पांच फीसदी कम है। दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश में कृषि उत्पादन और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानसून सामान्य से तीन दिन पहले 29 मई को दक्षिणी केरल राज्य के तट पर पहुंचा था।
Weather Update: समय से पहले देश में पहुंचा मानसून, जुलाई में अच्छी बारिश के आसार, किसानों के लिए ये है चिंता की बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 02 Jul 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन