फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: दिनभर रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार का दिन

Thu, 15 Sep 2022 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
weather became pleasant due to drizzle throughout the day know how the weather on Friday in Delhi-NCR
दिल्ली में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में अगस्त के बाद अब सितंबर में भी मानसून धीमी रफ्तार पकड़े हुए है। यही वजह है कि अभी तक सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सामान्य तौर पर सितंबर में 84.3 मिमी बारिश होती है, लेकिन अभी तक 30 मिमी से भी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले एक से दो दिनों में मानसून कमजोर हो जाएगा, जिसके बाद बारिश की संभावना नहीं है।

weather became pleasant due to drizzle throughout the day know how the weather on Friday in Delhi-NCR
दिल्ली में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त में सामान्य तौर पर 233.1 मिमी बारिश होती है, लेकिन पूरे माह सिर्फ 41.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बार निम्न दाब वाला क्षेत्र पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बार-बार बनने के कारण मानसूनी गर्त उत्तरी भारत की तरफ नहीं बढ़ सका। इस वजह से मध्य भारत के राज्य मध्यप्रदेश और गुजरात समेत अन्य राज्यों में बाढ़ वाली स्थिति रही, जबकि उत्तर भारत के राज्यों में सूखा रहा। सितंबर में मध्यप्रदेश और इसके आसपास के राज्यों के ऊपर निम्न दाब वाला क्षेत्र बना, जिसका कुछ प्रभाव दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला है। हालांकि, अभी भी पूरे माह कोटा पूरा नहीं हो सका है। अगले एक दिनों में मानसून फिर कमजोर पड़ेगा व इसकी विदाई का भी समय आ गया है। सामान्य तौर पर 20 सितंबर के करीब मानसून की विदाई हो जाती है।
 
weather became pleasant due to drizzle throughout the day know how the weather on Friday in Delhi-NCR
दिल्ली में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को दिनभर रिमझिम होती रही बारिश
राजधानी में बृहस्पतिवार को मौसम सुहाना रहा। दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इससे पहले सुबह साढ़े आठ बजे तक 13.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई व सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 1.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। लगातार बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में कमी आई, जो कि लुढ़कर सामान्य से दो कम 31.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम  24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 83 से 97 फीसदी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weather became pleasant due to drizzle throughout the day know how the weather on Friday in Delhi-NCR
दिल्ली में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को छाए रह सकते हैं बादल, बारिश की संभावना कम
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसको देखते हुए कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। 

विज्ञापन
weather became pleasant due to drizzle throughout the day know how the weather on Friday in Delhi-NCR
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 31 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 23 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:25 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:07 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी और नमी का स्तर अधिक रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed