इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी हैं। बता दें कि उनकी वनडे में रैंकिंग 1, टेस्ट मैच में नंबर 2 और टी-20 मैच में वह 6ठे नंबर पर हैं। मालूम हो कि वनडे और टेस्ट मैच में कोहली नया रिकॉर्ड बना ही लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इतना करने के बाद भी विराट कोहली अब भी इन 5 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएं हैं।
कोहली हैं दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी, लेकिन मुश्किल है इन 5 क्रिकेटरों का रिकॉर्ड तोड़ पाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अब तक किसी ने नहीं तोड़ा है। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट मैच में 68 अर्धशतक और वनडे में 96 अर्धशतक के साथ कुल 164 अर्धशतक लगाए हैं। तो वहीं दूसरी ओर कप्तान विराट कोहली इसमें सचिन के आधे तक भी नहीं पहुंच सके हैं। विराट कोहली ने अब तक 80 अर्धशतक मार चुके हैं।
ब्रायन लारा
वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रायन लारा ने सबसे बड़ी इनिंग खेलने का रिकॉर्ड अबतक कायम रखा है। 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रायन लारा ने 400 रन की इनिंग खेली थी। तो वहीं भारत में देखा जाए तो ये रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। उन्होंने साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ 319 रन बनाए थे। बता दें कि विराट कोहली का टॉप स्कोर 243 रन है।
एबी डिविलियर्स
अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। बता दें कि एबी डिविलियर्स ने 2015 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में शतक बनाया था। विराट कोहली अबतक इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं हैं। मालूम हो कि विराट कोहली ने सबसे तेज शतक 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में बनाया है।
डॉन ब्रैडमैन
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट मैच में बैटिंग एवरेज 99.94 है, इस रिकॉर्ड को तो शायद ही कोई तोड़ पाएगा। बता दें कि विराट कोहली का टेस्ट मैच में बैटिंग एवरेज 53.40 है।