राजधानी में शनिवार सुबह जब खूबसूरत विंटेज कारों का कारवां सड़कों पर उतरा तो लोगों के कदम मानों ठहर से गए। दुनिया भर से आईं इन कारों की एक झलक के लिए लोग बेचैन दिखे। मौका था 8वें गन सैल्यूट इंटरनेशनल विंटेज कार रैली एंड कॉनकोर्स शो 2018 का। (सभी फोटो- हिमांशु सोनी)
2 of 7
vintage cars
- फोटो : himanshu soni
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा ने इंडिया गेट लॉन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर डा. महेश शर्मा ने कहा कि इन कारों में हमारी संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई देती है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी इनसे रूबरू हो पाती है। साथ ही पर्यटन और मोटर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।
3 of 7
vintage cars
- फोटो : himanshu soni
रैली के आयोजक मदन मोहन ने कहा कि हर साल इस रैली से हमारा उत्साह बढ़ रहा है। हम देश को एक विश्वस्तरीय मोटरिंग पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे है। दिन प्रतिदिन लोगों की भागीदारी बढ़ रही है।
4 of 7
vintage cars
- फोटो : himanshu soni
रैली में कुल 125 विंटेज कारों ने हिस्सा लिया। वहीं, 35 विंटेज स्कूल और मोटरसाइकिल भी शामिल हुईं। 1903 में बनीं 115 साल पुरानी हैम्बेरेटे जिसे मुंबई से अबब्सा जसदानवाला लेकर आए थे लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ रॉल्स रायस कारों का भी जलवा रहा।
5 of 7
vintage cars
- फोटो : himanshu soni
1908 की सिल्वर घोस्ट, 1930 की फैन्टम 2, 1938 की फैंटम 3, 1965 की सिल्वर क्लाउड 3 देखकर लोग मोहित हो गए। हर कोई इन कारों को कैमरे में कैद कर लेना चाहता था।