देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हैचबैक और कांपेक्ट सिडान कारों के 75 फीसदी बाजार पर कब्जे के लिए ऑटो एक्सपो-18 मोटर शो में भी बड़ी कंपनियों के बीच होड़ जारी रही।
2 of 5
auto expo 2018
- फोटो : अमर उजाला
उभरते हुए भारतीय बाजार के अनुरूप सस्ती गाड़ियों की चाहत के चलते दुनिया भर की कंपनियां हैचबैक और कांपेक्ट सिडान कारों की श्रेणी में सबसे अधिक वर्जन पेश कर रही हैं। इस दौरान मारुति ने जहां न्यू स्विफ्ट लांच की तो होंडा ने न्यू अमेज और हुंडई ने आई-20 एलीट से तगड़ी दावेदारी पेश की है। वहीं, कोरियाई कंपनी किआ 2019 में कई वर्जन पेश कर रही है।
3 of 5
auto expo 2018
- फोटो : अमर उजाला
न्यू स्विफ्ट: भारतीय बाजार में सबसे बड़ी हिस्सेदार मारुति कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कार स्विफ्ट को कई अधिक सहूलियतें और नए कलेवर में पेश किया है। भारतीय बाजार में यह पांच लाख से आठ लाख कीमत के बीच ग्राहकों को आकर्षित करेगी। वहीं, कंपनी 2020 तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार फ्यूचर एस भी इसी बाजार को ध्यान में रखकर बना रही है। इसकी कीमत भी कंपनी छह लाख से नीचे रखने का प्रयास कर रही है।
4 of 5
auto expo 2018
- फोटो : अमर उजाला
होंडा न्यू अमेज: होंडा कंपनी ने मारुति की न्यू स्विफ्ट को टक्कर देने के लिए अमेज के न्यू मॉडल को लांच किया है। कंपनी का दावा है कि डीजल में देश की पहली अर्फोडेबल प्राइज में सीवीटी ऑटोमेटिक गेयरबॉक्स वर्जन दे रहे हैं। जबकि पेट्रोल में सीवीटी ऑटोमेटिक आप्शन है। कंपनी ने इसके दाम छह से नौ लाख रुपये में रखे थे।
5 of 5
auto expo 2018
- फोटो : अमर उजाला
हुंडई आई-20 एलीट फेसलिफ्ट: पापुलर हैचबैक श्रेणी में देश की दूसरे नंबर की कंपनी ने मध्यम वर्ग को आकर्षित करने की तैयारी की है। आई-20 रेंज की डिजाइन में बदलाव कर कंपनी ने पेट्रोल वर्जन की शुरुआत पांच लाख 34 हजार और डीजल वैरियंट 6 लाख 73 हजार के आसपास रखा है। कंपनी ने इसमें नए कैसकैट ग्रिल, बड़ी टेललैंप कई नए फीचर दिए हैं।