फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसंत विहार तिहरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जांच भटकाने के लिए आरोपी साथ लाए थे आपत्तिजनक सामान

Thu, 27 Jun 2019 01:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 27 Jun 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
vasant vihar triple murder case this is how accused misled probe keep this thing under pillow
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रीति सेहरावत व मनोज भट्ट बेहद शातिर हैं। मनोज जब गुरुग्राम से वारदात को अंजाम देने दिल्ली आया तो वह अपने साथ एक आपत्तिजनक चीज लेकर आया था। यही वजह थी कि पुलिस की जांच नर्स खुशबू के प्रेम प्रसंग पर जाकर अटक गई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया...

vasant vihar triple murder case this is how accused misled probe keep this thing under pillow
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि मनोज अपने साथ कंडोम लेकर आया था। मनोज ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खुशबू के पलंग पर ताकिए के नीचे कंडोम रखा दिया था। आरोपी मनोज का कहना है कि उसने पुलिस की तफ्तीश को गुमराह करने के लिए ऐसा किया था। पुलिस ये समझे की खुशबू के दोस्त या किसी परिचित ने इस वारदात को अंजाम दिया है। दक्षिण-पश्चिमी जिले की तफ्तीश मंगलवार रात तक खुशबू के परिचितों के आसपास घूमती रही। पुलिस ने खुशबू के दोस्त को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

vasant vihar triple murder case this is how accused misled probe keep this thing under pillow
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

आरोपी मनोज ने पूछताछ में बताया है कि घर में घुसते ही उसने टीवी ऑन करने को कहा था। उस दिन क्रिकेट वर्ल्ड कप का भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा था। टीवी पर मैच से जुड़ा कार्यक्रम आ रहा था।  मनोज ने टीवी की आवाज तेज करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
vasant vihar triple murder case this is how accused misled probe keep this thing under pillow
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

बुजुर्ग दंपती के घर के सामने ही तीन फ्लैट और हैं। उसने टीवी की आवाज इसलिए तेज कराई थी ताकि बाहर आवाज न जा सके। जाते वक्त आरोपी टीवी को बंद करके चले गए थे। आरोपियों ने पूछताछ में ये भी बताया कि जब वह वारदात को अंजाम देने आए थे तो दोनों अपने मोबाइल गुरुग्राम में ही घर छोड़ आए थे। रात भर इनका फोन नहीं चला तो इस पर पुलिस का संदेह और गहरा गया था।

विज्ञापन
vasant vihar triple murder case this is how accused misled probe keep this thing under pillow
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रीति ने करीब 15 दिन पहले ही वारदात की साजिश रच ली थी। हालांकि प्रीति व मनोज करीब डेढ़ वर्ष से ही किसी सॉफ्ट टारगेट की तलाश में थे। वारदात की रात आरोपी मनोज अपने कपड़े साथ लेकर आया था। वारदात के बाद उसने घर में पकड़े धोए और फिर कपड़े बदलकर वह वापस चला गया। सीसीटीवी फुटेज से पता लग रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए सफेद रंग की शर्ट पहनकर आया था। जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद वह सफेद रंग की टी-शर्ट पहनकर गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed