फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए वसंत विहार तिहरा हत्याकांड के आरोपी लिव-इन पार्टनरों की कुंडली, एक की तो दो बार हुई शादी

Thu, 27 Jun 2019 02:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 27 Jun 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
vasant vihar triple murder case solve know all about accused manoj preeti
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वसंत विहार तिहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। बुजुर्ग दंपती विष्णुस्वरूप माथुर (79) व शशि माथुर (75) और नर्सिंग असिस्टेंट खुशबू नौटियाल (23) की हत्या लूटपाट के लिए की गई। पुलिस के मुताबिक वृद्धा की सहेली की बेटी गुरुग्राम निवासी प्रीति सेहरावत उर्फ मोना (42) और उसके साथ सहमति संबंध में रह रहे मनोज भट्ट (39) ने वारदात को अंजाम दिया था।

पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने तीनों की हत्या कर दी थी। अपराध शाखा ने मंगलवार देर रात दोनों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आगे जानिए कौन हैं मनोज और प्रीति जिन्होंने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया, इनके बारे में हर एक जानकारी...

vasant vihar triple murder case solve know all about accused manoj preeti
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

प्रीति सेहरावत की हो चुकी है दो शादी 

आरोपी प्रीति सेहरावत ने लाजपत नगर, दिल्ली स्थित एफसीआई से मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है। उसकी पहली शादी सिर्फ छह महीने चली थी। पहले पति से एक बेटा है। प्रीति की दूसरी शादी वर्ष 2000 में निकोलस से हुई थी। दोनों का एक बेटा व बेटी है। बेटा निकोलस के साथ रहता है, जबकि बेटी नानी के पास रहती है। निकोलस वर्ष 2005 में इसे छोड़कर चला गया और कनाडा में सेटल हो गया।

vasant vihar triple murder case solve know all about accused manoj preeti
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पत्नी की हत्या के आरोप में पांच वर्ष जेल रहा था

मनोज भट्ट  पहले लाजपत नगर, दिल्ली में रहता था। वर्ष 2010 में उसकी पत्नी की हत्या हो गई थी। पत्नी की हत्या के आरोप में ये 2010 में जेल गया था। ये वर्ष 2015 में जेल से बाहर आया था। तीन वर्ष पहले एक बर्थडे पार्टी में इसकी मुलाकात प्रीति से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vasant vihar triple murder case solve know all about accused manoj preeti
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

वारदात के बाद सिगरेट व बीड़ी पी थी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात के बाद प्रीति ने सिगरेट पी थी। वारदात के बाद पुलिस को सिगरेट का एक पैकेट मिला था। उसमें एक ही सिगरेट थी। मनोज ने बीड़ी पी थी। पुलिस को मौके से दो पी हुई बीड़ी मिली थीं। 

विज्ञापन
vasant vihar triple murder case solve know all about accused manoj preeti
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर ले गया था

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मनोज वारदात को अंजाम देने गया तो पेप्सी की बोतल में शराब लेकर गया था। उसने बोतल पहले पी ली थी और फिर घर जाकर पी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed