फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसंत विहार तिहरा हत्याकांडः सीसीटीवी में दिखा बुजुर्ग दंपती के घर जाता शख्स, पड़ोसियों ने खोला राज

Mon, 24 Jun 2019 02:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Jun 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
vasant vihar triple murder case elder couple were so humble cctv shows man entry may lead to accused
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

वसंत विहार के वसंत एंक्लेव में तिहरे हत्याकांड के बाद से पूरी सोसायटी के लोग सकते में हैं। सोसाइटी में इस तरह की पहली वारदात हुई है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि सज्जन व बेहद सरल स्वभाव वाले माथुर दंपती को कोई इस तरह मौत के घाट उतार सकता है। इस मामले में अब एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें माथुर दंपती के घर में जाता एक शख्स देखा गया। आगे जानिए क्या है पड़ोसियों का दंपती के बारे में क्या कहना है और सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा....

vasant vihar triple murder case elder couple were so humble cctv shows man entry may lead to accused
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

गौरतलब है कि विष्णु माथुर का स्वभाव ऐसा था कि वह गली में निकलते थे तो सभी लोगों को नमस्ते कहते हुए जाते थे और उनकी बातों का हंसकर जवाब देते थे। हालांकि बीमारी के कारण अब उनका घर से निकलना बहुत कम हो गया था। माथुर दंपती के ऊपर वाले मकान में रहने वाली रूबी ने बताया कि वह आखिरी बार चार महीने पहले उनसे मिली थीं। कुछ समय से विष्णु माथुर ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। करीब एक महीने पहले मिसेज माथुर को कुछ लोग उठाकर ले जा रहे थे। शायद अस्पताल जा रहे थे।

vasant vihar triple murder case elder couple were so humble cctv shows man entry may lead to accused
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

माथुर दंपती को कभी किसी से ऊंची आवाज में बात करते हुए न तो देखा था और न ही सुना था। पीड़ित परिवार के घर के पास प्रेस करने वाले मणिराम ने बताया कि शशि माथुर कभी भी घर से बाहर नहीं निकलती थीं। इस कारण उनके कपड़े प्रेस के लिए नहीं आते थे। पांच-छह महीने में विष्णु माथुर के कपड़े प्रेस के लिए आते थे। वह करीब 15 वर्ष से वसंत एंक्लेव में प्रेस कर रहा है। विष्णु माथुर सभी से नमस्ते करके चलते थे। उनका स्वभाव इतना अच्छा था कि हर कोई उनको नमस्ते करने को मजबूर हो जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
vasant vihar triple murder case elder couple were so humble cctv shows man entry may lead to accused
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

माथुर दंपती के घर के पास रहने वाले डा. शरद वर्मा ने बताया कि जब से सोसाइटी बनी है तब से लेकर अब तक इस तरह की घटना हुई है। पड़ोसी ऊषा सिंह ने बताया कि माथुर दंपती बहुत ही धार्मिक प्रवृति के थे। कई तरह की बीमारी होने के कारण वह बेबस व लाचार हो गए थे। चार वर्ष पहले विष्णु माथुर ने अपने घुटनों का इलाज कराया था। शशि माथुर के घुटने पूरी तरह से चोक हो गए थे। पिछले डेढ़ वर्ष से मुश्किल से ही उन्हें सोसाइटी में देखा होगा। 

विज्ञापन
vasant vihar triple murder case elder couple were so humble cctv shows man entry may lead to accused
वसंत विहार में तिहरा हत्याकांड - फोटो : हिमांशु सोनी

सोसाइटी में आने के तीन रास्ते हैं
पुलिस अधिकारियों की माने तो सोसाइटी में अलग-अलग जगहों पर दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सोसाइटी में आने के तीन रास्ते हैं। जिस गली में दंपती का घर है वहां एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आ रहा है। वह माथुर दंपती के घर की तरफ आता है व रविवार सुबह के समय जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed