फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC: ये हैं इस साल के हिंदी माध्यम से अव्वल, इन सवालों का जवाब देकर हुए सफल

Fri, 19 Apr 2019 04:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 19 Apr 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
upsc marksheet 2018 hindi medium topper ravi kumar these questions asked in ias interview
रवि कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

यूपीएससी की ओर से बृहस्पतिवार को सिविल सेवा परीक्षा 2018 के टॉपर समेत अन्य छात्रों के अंक की सूची जारी कर दी गई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, कनिष्क कटारिया को लिखित परीक्षा में 942 और व्यक्तित्व परीक्षण में 179 अंक मिले हैं। यानी कुल 2025 अंकों (इसमें मुख्य (लिखित ) परीक्षा 1750 अंक और व्यक्तित्व परीक्षण 275 अंक की रहती है) में से 1121 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं बात अगर हिंदी माध्यम के छात्रों की करें तो अपनी मेहनत के बलबूते रवि कुमार सिहाग हिंदी माध्यम से अव्वल आए हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए उन्हें कितने अंक मिले और साक्षात्कार में उनसे कौन-कौन से सवाल पूछे गए...



HP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019

upsc marksheet 2018 hindi medium topper ravi kumar these questions asked in ias interview

साल 2015 में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले रवि इसके बाद एक साल घर पर ही रहे। हालांकि इस एक साल में उन्हें कई जिम्मेदारियां निभानी थीं। इस दौरान रवि ने बहन की शादी की और फिर अपनी यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 2016 से 2018 तक रवि ने यूपीएससी की तैयारी की, फिर 2018 में ही सिविल सेवा की परीक्षा दी और पहली ही बार में उन्होंने इसे पास कर लिया। आगे जानिए किन प्रश्नों का जवाब देकर वो बने हिंदी मीडियम टॉपर...

upsc marksheet 2018 hindi medium topper ravi kumar these questions asked in ias interview

रवि से साक्षात्कार में पूछा गया कि अगर आपका चयन सिविल सेवा के लिए नहीं होता है तो आप क्या करेंगे? इस पर रवि का जवाब था कि वह कृषि के क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं। मालूम हो कि उनके पिता किसान हैं।

HP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : HP Board Result 2019

विज्ञापन
विज्ञापन
upsc marksheet 2018 hindi medium topper ravi kumar these questions asked in ias interview
UPSC

आईएएस रवि से साक्षात्कार में सरदार पटेल पर भी सवाल पूछे गए। जिसमें से एक सवाल था कि सरदार को बिस्मार्क ऑफ इंडिया क्यों कहते हैं। उनकी मूर्ति गुजरात में कहां है और क्या उस मूर्ति के पास कोई बांध है?

विज्ञापन
upsc marksheet 2018 hindi medium topper ravi kumar these questions asked in ias interview
upsc

रवि से 16वीं लोकसभा की प्रमुख उपलब्धियां और प्रमुख निराशाजनक बातें भी पूछी गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed