कांग्रेस की तेज-तर्रार प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। इस मामले में कई बॉलीवुड सितारे भी प्रियंका के समर्थन में उतर आए हैं। इन्हीं लोगों में बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी हैं। उन्होंने ट्वीट कर प्रियंका का समर्थन करने के साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से ये बड़ी बात भी कह दी है।
प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे पर इस एक्ट्रेस ने राहुल और प्रियंका गांधी को याद दिलाया पार्टी का वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋचा चड्ढा ने प्रियंका के इस्तीफे पर ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी को उसके लैंगिक समानता के वादे को याद दिलाते हुए उसे पूरा करने की नसीहत दे डाली। ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कांग्रेस, आप अपने उस वादे पर खरा उतरो जिसमें आपने लैंगिक समानता वाली पार्टी होने की बात कही थी। अगर आप उन लोगों को दोबारा जगह देते हैं तो आप अपनी उस बात से ही पलटेंगे।' राहुल और प्रियंका का नाम ऋचा ने अपने ट्वीट में टैग किया है। इस तरह देखा जाए तो प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे पर उन्होंने दोनों से जवाब मांगा है।
Congress, live up to your promise of being a party that’s gender-inclusive. @INCIndia. If you reinstate those men, you’re condoning their behaviour. @priyankagandhi @RahulGandhi https://t.co/rrjJQzf0gn
बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा उनसे मथुरा में किए गए दुर्व्यवहार से नाराज होकर इस्तीफा दिया। वह काफी दिन से इस विषय पर पार्टी नेतृत्व का ध्यान दिला रही थीं लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कांग्रेस नेता और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले नेताओं को पार्टी में तरजीह देने का आरोप लगाया था। प्रियंका ने लिखा कि जो लोग मेहनत कर अपनी जगह बना रहे हैं, उनके बदले गलत लोगों को तवज्जो मिल रही है।
प्रियंका ने ट्वीट किया, "काफी दुखी हूं कि अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज्यादा गुंडों को कांग्रेस में तरजीह मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। उनका बिना किसी कार्रवाई के बच जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस ट्वीट के साथ एक चिट्ठी भी जुड़ी हुई है जिसे विजय लक्ष्मी के ट्विटर हैंडल से जारी किया गया था।
Deeply saddened that lumpen goons get prefence in @incindia over those who have given their sweat&blood. Having faced brickbats&abuse across board for the party but yet those who threatened me within the party getting away with not even a rap on their knuckles is unfortunate. https://t.co/CrVo1NAvz2
दरअसल मामला मथुरा की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा है जिसमें प्रियंका ने राफेल मुद्दे पर भाजपा को घेरा था। आरोप है कि कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद कुछ पर कार्रवाई भी हुई थी। चिट्ठी में अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात की गई। लेकिन ये भी लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर ये कार्रवाई रद्द कर दी गई है।
I am absolutely overwhelmed and grateful with the love and support I have got across board from the nation in the past 3 days.
I consider myself blessed with this immense outpouring of support. Thank you to all who have been a part of this journey. pic.twitter.com/WhUYYlwHLj