उपहार अग्निकांड की 20वीं बरसी पर इस हादसे में जान गंवाने वाले 59 मृतकों के परिजनों व शुभचिंतकों ने मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।उन्होंने उनके मामले में न्याय पालिका के रवैये पर निराशा भी जताई। साथ ही सभी ने उपराज्यपाल से गोपाल अंसल की दया याचिका को स्वीकार न करने का आग्रह किया। मृतकों के परिजन व शुभचिंतक उनकी याद में बने ग्रीन पार्क एक्सटेंशन स्थित स्मृति उपवन में सुबह 9 बजे एकत्रित हुए। सभी ने पुष्प अर्पित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
उपहार हादसा : 20वीं बरसी पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए नम आंखों से हुई प्रार्थना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन