फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी की नई टीम तैयार : इन तीन कद्दावर मंत्रियों का पत्ता कटना तय, नहीं बढ़ेगा डिप्टी सीएम का पद!

Thu, 24 Mar 2022 11:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Mar 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet More than half new ministers will be included in new government of UP
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार रात तक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। योगी सरकार-02 का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में शुक्रवार को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम 4 बजे लोक भवन में होने वाली विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी शाम को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश की नई सरकार की रूपरेखा तैयार कर ली है। मंत्रियों की सूची पर केंद्रीय नेतृत्व की मुख्यमंत्री योगी के साथ देर रात चर्चा हुई। 

 
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet More than half new ministers will be included in new government of UP
पीएम मोदी-गृहमंत्री शाह और मुख्यमंंत्री योगी - फोटो : फाइल फोटो
योगी की नई टीम में आधे से अधिक नए चेहरे होंगे। पुरानी टीम के तीन कद्दावर चेहरों को टीम में मौका नहीं मिलेगा। पार्टी सूत्रों का कहना है, डिप्टी सीएम के पद बढ़ने के आसार कम हैं। 
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet More than half new ministers will be included in new government of UP
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुराने डिप्टी सीएम में से एक का दायित्व बरकरार रखने और एक नया चेहरा लाए जाने की चर्चा है। बीती रात सरकार में बेहतर प्रदर्शन न करने के साथ विवादों में बने रहने का नुकसान तीन कैबिनेट मंत्रियों को उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet More than half new ministers will be included in new government of UP
जेपी नड्डा-योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
सूची पर होगी अंतिम चर्चा
सूत्रों का कहना है कि सूची में 47 नाम हैं। केंद्रीय नेतृत्व इसमें कुछ और नाम जोड़ सकता है। पीएम मोदी के निर्देश के मुताबिक, जातिगत, क्षेत्रिय संतुलन साधने में भी विभिन्न वर्गों व क्षेत्र के जमीनी व पढ़े लिखे नेताओं की तरजीह मिलेगी। 
 
विज्ञापन
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet More than half new ministers will be included in new government of UP
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI
आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बृहस्पतिवार शाम को कोर कमेटी की बैठक होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के साथ नए मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed