फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव तारीख घोषित होने के 24 घंटे में ही मायावती को धक्का, बसपा प्रत्याशी बना शिकार

Thu, 05 Jan 2017 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 05 Jan 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
up bsp candidate car found violating code of conduct
bsp - फोटो : अमर उजाला

4 जनवरी को चुनाव आयोग ने यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों की अधिकारिक घोषणा की। मालूम हो‌ कि आयोग के घोषणा करते ही उक्त राज्यों में आचार संहिता लागू ‌हो जाती है। उत्तर प्रदेश में आचार संहिता के लागू होने के 24 घंटे के भीतर ही मायावती के लिए एक बुरी खबर आई है। इनके एक प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाए गए हैं। (सभी फोटोः सौरभ पांडेय/गाज‌ियाबाद)

up bsp candidate car found violating code of conduct
bsp - फोटो : अमर उजाला

आचार संहिता उल्लंघन का ये मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से प्रकाश में आया है। बता दें कि बसपा प्रत्याशी सुधन रावत की स्कॉर्पियो कार आज पुलिस ने आचार संहित उल्लंघन के मामले में रोक ली। कार में प्रचार सामग्री भरे होने के साथ ही बसपा का झंडा भी लगा था।

up bsp candidate car found violating code of conduct
bsp - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने ड्राइवर अमित को हिरासत में ले‌ लिया। बता दें कि यह गाड़ी मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक सुधन रावत की है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
up bsp candidate car found violating code of conduct
bsp - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि सुधन रावत पहले सपा में थे और इस बार पहली बार बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं। गाड़ी जब्त होने के दौरान वहां पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
up bsp candidate car found violating code of conduct
bsp - फोटो : अमर उजाला

गाड़ी को इंदिरापुरम थाने में रखा गया है। डी एम का आदेश कल ही हो गया था की आदर्श आचार सहिंता लागू कर दी गई है। लेकिन अभी भी लोग उसका उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं ड्राइवर अमित का कहना है कि उसे प्रचार सामग्री की जानकारी नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed