फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम-अखिलेश की लड़ाई से दुखी बच्चे ने निगला जहर, खून से लिखा 'आई लव यू अखिलेश'

Thu, 05 Jan 2017 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
big fan of akhilesh yadav swallows poison after chaos in samajwadi party
सपा में घमासान - फोटो : सोशल मीडिया

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच चल रहे झगड़े को लेकर मात्र नौ वर्ष का एक बच्चा इस कदर दुखी हो गया कि उसने जहर निगल लिया।

big fan of akhilesh yadav swallows poison after chaos in samajwadi party
सपा में घमासान - फोटो : सोशल मीड‌िया

जामिया नगर, दिल्ली के रहने वाले बच्चे ने जहर खाने से पहले दीवार पर खून से लिखा कि आई लव यू अखिलेश। अखिलेश नहीं तो मैं भी नहीं। बच्चे को पास में स्थित प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बच्चा अखिलेश के ऊपर बनने वाली फिल्म में फिल्म में लीड रोड करने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

big fan of akhilesh yadav swallows poison after chaos in samajwadi party
सपा में घमासान - फोटो : सोशल मीड‌िया

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि शाहीन बाग, जामिया नगर में रहने वाले अजहर दिलशान खान के नौ वर्षीय बेटे ने जहर खा लिया है। सूचना अजहर के पड़ोसी ने दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
big fan of akhilesh yadav swallows poison after chaos in samajwadi party
सपा में घमासान - फोटो : सोशल मीड‌िया

बच्चे को पास में ही स्थित अल शिफा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बच्चे को 24 घंटे निगरानी में रखने के बाद ही हालत के बारे में कुछ कहने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चे ने चूहे मारने वाली दवाई खाई है।

विज्ञापन
big fan of akhilesh yadav swallows poison after chaos in samajwadi party
sp - फोटो : सोशल मीड‌िया

अजहर ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उसका बेटा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दीवाना है। अखिलेश के ऊपर बन रही फिल्म दीवाना अखिलेश का... फिल्म में उसका बेटा लीड रोल करने वाला है। अजहर दिलशान खुद इस फिल्म को बना रहे हैं और मुंबई से काफी कलाकार दिल्ली आए हुए हैं। कुछ दिन पहले उसका बेटा अखिलेश से मिला था। मुख्यमंत्री ने 15 मिनट का समय दिया था। फिल्म के पोस्टर भी छप गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed