{"_id":"6ef34d1a6efb0d987dcd5a46dfbba23e","slug":"umar-khalid-returns-with-other-4-absconding-students-in-jnu-gives-speech-police-not-allowed-in-jnu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'
Mon, 22 Feb 2016 12:04 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित रूप से देशविरोधी नारे लगाने का मुख्य आरोपी उमर खालिद अपने बाकी चार साथियों के साथ रविवार देर रात कैंपस पहुंचा। उसने कैंपस के सैकड़ों छात्रों के साथ सभा की और एक लंबा भाषण दिया जिसमें उसने सरकार और दिल्ली पुलिस की खूब खिल्ली उड़ाई। बता दें कि खबर मिलने पर पुलिस भी जेएनयू पहुंच गई लेकिन जेएनयू प्रशासन की मंजूरी न मिलने के कारण उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं सूत्रों से तो ये भी खबर आ रही है कि पुलिस ने जेएनयू वीसी को कोई चिट्ठी नहीं भेजी है।
VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'
2 of 10
खालिद के साथ आरोपी छात्र अनिर्बान, आशुतोष, रामा नागा और अनंत भी मौजूद हैं। पुलिस को कैंपस के अंदर जाने के लिए जेएनयू के वीसी की बैठक का इंतजार है। वहीं खबर ये भी है कि कुछ देर में जेएनयू के टीचर्स एसोसिएशन की बैठक होने वाली है। कल रात उमर खालिद ने 15 मिनट लंबा भाषण दिया जिसमें उसने बताया कि उसने पाकिस्तान समर्थक और भारत विरोधी कोई नारा नहीं लगाया है। गलत वीडियो के माध्यम से उसका मीडिया ट्रायल किया जा रहा है। खालिद ने और भी बहुत कुछ कहा ये जानने पढ़ें आगे की स्टोरी व देखें खालिद का वीडियो।
VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'
3 of 10
उमर खालिद ने अपने भाषण की शुरूआत करते ही कहा कि 'मेरा नाम उमर खालिद जरूर है बट आई एम नॉट ए टेररिस्ट।' उमर खालिद ने कहा कि अगर मैंने कुछ गलत किया है तो पुलिस आए और मुझे ले जाए। उसने कहा कि मैंने भारत विरोधी नारे नहीं लगाए। मीडिया में मेरा ट्रायल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'
4 of 10
उमर ने आगे कहा कि इस समय और पिछले कुछ टाइम से छात्र सड़कों पर हैं, मैं उनका शुक्रगुज़ार हूं। ये लड़ाई कुछ हम 5-6 लोगों के लिए नहीं थी, आज ये लड़ाई इस विश्वविद्यालय की नहीं बल्कि देश के हर विश्वविद्यालय की लड़ाई है कि आने वाले दिनों में हमारा कैसा समाज होगा।
विज्ञापन
VIDEO: 'मेरा नाम खालिद जरूर है लेकिन मैं आतंकी नहीं हूं'
5 of 10
खालिद ने सरकार और दिल्ली पुलिस की जांच पर व्यंग करते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में मुझे अपने बारे में ऐसी ऐसी बातें पता चलीं जो मुझे खुद नहीं पता थी। मुझे पता चला कि मैं 2 बार पाकिस्तान होकर आया हूं, मेरे पास पासपोर्ट नहीं है और मैं पाकिस्तान हो कर आया हूं। फिर मुझे पता चला कि में मास्टरमाइंड था। उसने कहा कि जेएनयू के छात्रों के माइंड बहुत बहुत इंटेलिजेंट हैं इसलिए मास्टरमाइंड हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।